2027 तक सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होगा भारत, चीन से मात्र 6 करोड़ पीछे : संयुक्त राष्ट्र

0
387

संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, इस रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ वर्षों में भारत विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश हो जायेगा| रिपोर्ट में बताया गया है, कि साल 2050 तक भारत की कुल आबादी में 27 करोड़ 30 लाख लोग अधिक हो जायेंगे| इस सदी के अंत तक भारत की जनसंख्या सबसे अधिक हो जाएगी|

Advertisement

ये भी पढ़ें: रामदेव की तीन बच्चे वाली टिप्पणी पर भड़क उठे असदुद्दीन ओवैसी और ये कहा

द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2019 के अनुसार 2019 में भारत की आबादी लगभग 1.37 अरब है और चीन की आबादी 1.43 अरब है| इसी प्रकार यदि आबादी बढ़ती रही तो 2027 तक भारत की आबादी चीन से अधिक हो जाएगी| पॉपुलेशन डिविजन की रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक विश्व की आबादी में 2 अरब लोग और जुड़ जायेंगे| अगले 30 सालों में यह कुल आबादी 7.7 अरब से बढ़कर 9.7 अरब हो जाएगी| रिपोर्ट में यह भी बताया गया है, कि 2050 तक 55 देशों की आबादी कम से कम 1 प्रतिशत तक घट सकती है|

इन 55 देशों में चीन भी शामिल है, यहां 2050 तक 2.2 प्रतिशत या 3.14 करोड़ की कमी हो सकती है| इसी समय भारत की आबादी में 2 करोड़ 73 लाख बढ़ सकते है| 2027 में भारत चीन को पीछे छोड़ते हुए जनसंख्या वृद्धि में पहले स्थान पर पहुंच सकता है| जनसंख्या वृद्धि में टॉप 5 में रहने वाले देश अपने स्थान पर बने रहेंगे|

ये भी पढ़ें: पेड़-पौधे लगाने के मामले में भारत और चीन विश्व में है सबसे आगे: नासा

Advertisement