उन्नाव लोकसभा का इतिहास क्या रहा है अब तक , कितने है इस सीट पर मतदाता

0
616

Unnao Lok Sabha Election Date- 29 April 2019

Advertisement

उन्नाव लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर से सटी हुई है| कानपुर शहर से लगे होने के कारण उन्नाव चमड़े के कारोबार के लिए दुनियाभर में विख्यात है| सियासी तौर पर यह क्षेत्र  किसी दौर में कांग्रेस का मजबूत दुर्ग हुआ करता था, लेकिन समय के साथ बीजेपी अपनी जगह बनाती चली गई| वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नें साक्षी महाराज को उतारकर यहां से चुनाव जीतनें में सफल रही|

ये भी पढ़े: उन्नाव लोकसभा सीट का जातीय गणित क्या है , किसके बीच होगा कड़ा मुकाबला

उन्नाव लोकसभा सीट का इतिहास

उन्नाव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पहली बार 1952 में चुनाव हुए थे, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विश्वम्भर दयाल त्रिपाठी पहले सांसद बने थे। 1952 से लेकर 1971 तक यहां कांग्रेस का ही कब्जा रहा, परन्तु 1977 के चुनाव में जनता दल ने यहां पर कांग्रेस का विजय रथ रुक गया । वहीं वर्ष  1980 और 1984 के चुनावों में भी इस सीट पर कांग्रेस का ही प्रभुत्व रहा। वर्ष 1989 में यहां जनता दल ने जीत दर्ज की।

भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 1991 में पहली बार यहां पर जीत के साथ खाता खोला और देवी बक्स यहां से सांसद बने। वह  लगातार तीन बार यहां से निर्वाचित हुए। 1999 के चुनाव में सपा के दीपक कुमार ने बीजेपी को पराजित कर दिया। वर्ष  2004 में यह सीट बसपा के नाम रही, तो वहीं वर्ष 2009 में यहां से कांग्रेस की जानी-मानी नेता अन्नू टंडन एमपी बनी।

लोकसभा वर्ष और पार्टी का नाम

वर्ष विजेता और पार्टी का नाम
1952 विश्वम्भर दयाल त्रिपाठी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1957 विश्वम्भर दयाल त्रिपाठी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1960 उपचुनाव, लीलाधर अस्थाना, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962 कृष्णा देव त्रिपाठी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967 कृष्णा देव त्रिपाठी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1971 जियाउर रहमान अंसारी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977  राघवेन्द्र सिंह, जनता पार्टी
1980 जियाउर रहमान अंसारी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1984 जियाउर रहमान अंसारी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989 अनवर अहमद, जनता दल
1991 देवी बक्स सिंह, भारतीय जनता पार्टी
1996 देवी बक्स सिंह, भारतीय जनता पार्टी
1998 देवी बक्स सिंह, भारतीय जनता पार्टी
1999 दीपक कुमार, समाजवादी पार्टी
2004 ब्रजेश पाठक, बहुजन समाज पार्टी
2009 अन्नू टंडन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2014 साक्षी महाराज, भारतीय जनता पार्टी

इस सीट पर मतदाता

उन्नाव की कुल जनसंख्या 3,108,378 है, जिसमें से 52% पुरुष और 48% महिलाएं हैं| उन्नाव की साक्षरता दर 66.37% है उन्नाव में हिंदुओं की आबादी 87 प्रतिशत और मुस्लिमों की आबादी 11 प्रतिशत है| इस लोकसभा क्षेत्र में 13.63 लाख वोट दलित, सवर्ण और अल्पसंख्यक जाति से हैं| वर्ष 2014 में हुए चुनाव में 2164392 मतदाताओं ने मतदान किया था, जिसमें 55 प्रतिशत पुरुष और 44 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान में भागेदारी की थी|

ये भी पढ़े: मैनपुरी लोकसभा सीट के इतिहास के बारे में जाने सब कुछ यहाँ

Advertisement