UPSSSC Calendar 2019 हुआ जारी, 5709 पदों पर भर्ती परीक्षाएं होंगी 28 जुलाई से शुरू

0
532

UPSSSC calendar 2019: अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने UPSSSC  भर्ती परीक्षाओं के लिए इस साल का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने विभागीय वेबसाइट UPSSSC.GOV.IN पर भी यह परीक्षा कार्यक्रम अपलोड कर दिया है। इसमें 10 विभागों के 5709 पदों पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी| इन पदों के लिए 28 जुलाई से परीक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी, जो 24 दिसंबर तक जारी रहेंगी|

Advertisement

इसे भी पढ़े: CTET Exam 2019 Answer Key: सीटेट परीक्षा की आंसर की कब होगी जारी, सबसे पहले यहां से चेक कर पाएंगे

इसमें जून महीने में निकाले गए 21 विभागों के कनिष्ठ सहायक के 1186 पदों पर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित हुआ है। इसमें कुल 5709 पदों के लिए 10 परीक्षाएं कराई जाएँगी, जिनमे 17,30,866 अभ्यर्थी भाग लेंगे। यह परीक्षाए जुलाई व अगस्त को छोड़कर प्रत्येक माह में दो-दो परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी|

सोमवार 8 जुलाई को आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वहीं अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती परीक्षाओं के लिए पारदर्शी व्यवस्था भी लागू कर दी है| आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि, कौन-कौन भर्तियों की जांच प्रक्रिया चल रही है और उसकी वस्तु स्थिति क्या है? आयोग का मानना है कि, भर्ती परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू करने अनिवार्य है।

सचिव ने कहा है कि, परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां विशेष परिस्थितियों में बदल भी सकती हैं। परीक्षा नियंत्रक विपिन कुमार मिश्र के मुताबिक, नौ विभागों के 9913 पदों पर भर्ती के लिए अब तक परीक्षाएं कराई जा चुकी हैं।

इसे भी पढ़े: देशभर में police विभाग में 5.43 लाख पद है खाली, सबसे ज्यादा 1.3 लाख उत्तर प्रदेश में | Vacant Police Vacancy in UP MP Delhi

Advertisement