देशभर में पुलिस कर्मियों की संख्या काफी कम है। आकड़ों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में 5.43 लाख पुलिस कर्मियों के पद खाली है । इनमें से सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में 1.29 लाख पद खाली है । रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे अधिक पुलिस के पद उत्तर प्रदेश और बिहार में खाली हैं| दोनों राज्यों को मिलाकर कुल 1.29 लाख पद रिक्त हैं| जबकि भारत की राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में पुलिस के कुल 11819 पद खाली हैं|
ये भी पढ़े: KVS recruitment 2019: केंद्रीय विद्यालय 7622 भर्ती का रिजल्ट आज kvsangathan.nic.in पर होगा जारी
ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट (बीपीआरडी) के आंकड़ों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देशभर में 24,84,170 पुलिस कर्मियों की आवश्यकता है| इसी क्रम में वेस्ट बंगाल में 48981, तेलंगाना में 30345 और महाराष्ट्र में पुलिस के कुल 26,195 पद खाली हैं| बिहार में वर्तमान समय में कुल पुलिस बलों की संख्या 77,995 है, जबकि 2018 में बिहार पुलिस की कुल संख्या 1,28,286 होनी चाहिए. वही वेस्ट बंगाल में कुल पुलिस बलों की संख्या 48,981 है, जबकि राज्य में 1,40,904 पुलिस बलों की जरूरत है| इसी तरह अन्य राज्यों में भी पुलिस के पद हजारों की संख्या में खाली पड़े हैं|
यदि हम नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ की बात करें, तो छत्तीसगढ़ में पुलिस के कुल 11,916 पद रिक्त हैं, वहीं दूसरे नक्सल प्रभावित राज्य ओडिशा में भी पुलिस के कुल 10,322 पद रिक्त हैं| नगालैंड पुलिस देश की इकलौती ऐसी पुलिस है, जहां पुलिसकर्मियों की संख्या मानक से 941 अधिक है। छत्तीसगढ़ में 11,916 पद, ओडिशा में 10,322 पद और जम्मू-कश्मीर में 10,044 पद रिक्त हैं।
ये भी पढ़े: चलती गाड़ी से चाबी खींचकर आपको नहीं रोक सकती पुलिस : यहाँ से जानें पूरी बात


![DME Assam Recruitment 2025: Apply for 765 Non-Technical Assistant Posts – Salary up to ₹70,000 [Official Update] dme assam](https://yuglive.com/wp-content/uploads/2024/12/dme-assam-jobs-218x150.jpeg)
