दुनिया में पहला 1TB माइक्रो SD कार्ड हुआ लॉन्च, स्टोर कर सकते हैं 1024 मूवीज

0
410

अमेरिका की सैनडिस्क कंपनी ने दुनिया का पहला 1 TB का माइक्रो एसडी कार्ड लॉन्च करके सबको अचंभित कर दिया है| कंपनी ने इस मेमोरी कार्ड को लांच करनें के साथ ही इसे बिक्री के लिए मार्केट में उतार दिया है|  सैनडिस्क ने अभी इसे अभी यूके, स्पेन और जर्मनी में सेल की परमीशन दी है| यहाँ पर इस मेमोरी कार्ड को केवल ऑनलाइन ही ख़रीदा जा सकता है, इसे सिर्फ अमेजन की वेबसाइट पर यह उपलब्ध कराया गया है|

Advertisement

ये भी पढ़ें: Honor 20 सीरीज के स्मार्टफोन किस डेट को हो रहे भारत में लांच

कंपनी अपने सैनडिस्क स्टोर पर इस पावर फुल मेमोरी कार्ड को बिक्री हेतु उपलब्ध करा दिया है| आप यहाँ से इस कार्ड को ऑफलाइन खरीद सकते है| इस मेमोरी कार्ड की कीमत 450 डॉलर लगभग 31500 रुपए रखी गयी है| इस कार्ड में 1 GB की 1024 मूवी को डाउनलोड किया जा सकता है|

यह भारत में लॉन्च HTC One ME, LG G Stylo, LG G Flex 2, LG G3, Saygus V2 मोबाइल में आसानी से यूज किया जा सकता है| इसके लॉन्चिंग के बाद अन्य कंपनिया इसके सपोर्ट फीचर को अपने मोबाइल में जोड़ेंगी|

इस मेमोरी कार्ड में 6MB के 1,74,760 MP3 गानों को स्टोर किया जा सकता है|

इसमें 50MB वाले 20,971 वीडियो गानों को स्टोर किया जा सकता है|

इस कार्ड में 10MB की 1,04,856 फोटोज को स्टोर किया जा सकता है|

ये भी पढ़ें: 4जी की पहुंच जानिए सबसे ज्यादा किस शहर में, दिल्ली और मुबंई टॉप-35 में भी नहीं – पढ़ें पूरी खबर

Advertisement