युवराज सिंह के रिटायरमेंट पर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कही बड़ी बात

0
454

भारतीय टीम के मशहूर और बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले युवराज सिंह  ने सोमवार 10 जून को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है| युवराज सिंह ने यह ऐलान मुंबई में किया  है| वहीं मुंबई में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में युवराज ने कहा कि, “वह काफी समय से रिटायरमेंट के बारे में सोच रहे थे और अब उनका प्लान आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त टी-20 टूर्नामेंट्स में खेलने का है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: युवराज सिंह के संन्यास के एलान के बाद, सोशल मीडिया पर युवी के लिए आ रहे ऐसे रिएक्शन

जानकारी देते हुए बता दें की युवराज के इस फैसले पर फैन्स के साथ-साथ   बॉलीवुड के कई सितारे भी  इस खबर पर रिएक्शन दें रहे है| अब अनुपम खेर के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन  ने युवराज सिंह की रिटायरमेंट पर रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया और युवराज की जमकर तारीफ की है|

रवीना टंडन ने युवराज सिंह की तारीफ करते हुए ट्वीट कर  लिखा: “एक दिल तोड़ने वाला लेकिन बहादुर निर्णय अपनी बेहतरीन पारियों से हमेशा हमारा मनोरंजन किया| भारत को गौरवान्वित किया, माटी का सच्चा लाल, हमारे लिए जीते, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप में 6 छक्के आज भी हमारे जेहन में है|आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं |”  

इसे भी पढ़े: युवराज सिंह कर चुके हैं इन फिल्मों में काम, और जानिए सिक्सर किंग युवी के बारे में 10 अहम बातें

Advertisement