Kathua Case: पीड़िता को न्याय दिलाने के बाद, वकील दीपिका सिंह ने ऐसे जाहिर की खुशी

0
439

Kathua Case: जम्मू कश्मीर  के कठुआ  में आठ वर्षीय एक बच्ची से बलात्कार किया गया और बाद उसकी हत्या भी कर दी गई| इसके बाद इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश जारी  रखी गई| तलाश में 6 आरोपियों को पकड़ा गया और एक विशेष अदालत ने सोमवार 10 जून  को छह लोगों को दोषी करार दिया| वहीं अब मुख्य आरोपी सांझीराम के बेटे एवं सातवें आरोपी विशाल को बरी कर दिया गया है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: कठुआ रेप-मर्डर केस: कोर्ट ने सुनाई इन 6 दोषी आरोपियों को सजा

पीड़िता के परिवार के वकील फारुकी खान ने कहा, ‘‘अदालत ने छह लोगों को दोषी करार दिया है|  एक आरोपी, सांझीराम के बेटे विशाल को बरी कर दिया गया है ” कठुआ गैंगरेप मामले में एक वकील ऐसी जिन्होंने पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाया है| वकील दीपिका सिंह राजावत पीड़िता को न्याय दिलाने के बाद  उन्होंने ऐसी अपनी खुशी जाहिर की है | दीपिका सिंह ने ट्वीट कर लिखा- ‘आरोपियों को अदालत ने दोषी करार दे दिया है.’ फैसला आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की|

वकील दीपिका सिंह राजावत ने जानकारी देते हुए बताया था कि, जब से वह मामले से जुड़ीं तब से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली| मामले में अगुवाई करने की घोषणा के बाद राजावत ने अखबारों की सुर्खियां बटोरी थीं|  

इसे भी पढ़े: ज्ञानपीठ अवार्डी और मशहूर अभिनेता गिरीश कर्नाड का निधन

Advertisement