Zomato ने इस अपाहिज शख्स को नौकरी देकर करोड़ो भारतीयों का दिल जीत लिया

0
1130

दुनिया में बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो असंभव को संभव कर दिखाते है| इसी तरह Zomato ने एक अपाहिज शख्स को नौकरी पर रख कर कुछ अलग कर दिखाया है| Zomato का यह कारनामा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| जिसको देखकर आप भी मुस्कुराने लगेंगे|

Advertisement

इसे भी पढ़े : Amazon (ऐमजॉन) पर बिक रहे हैं हिंदू देवी-देवताओं के चित्र वाले जूते, इधर इसका सोशल मीडिया पर हो रहा विरोध

जानकारी देते हुए बता दें, कि एक अपाहिज व्यक्ति जोमेटो की टी-शर्ट पहने हुए  तीन पहिया साइकल चला रहा है और उसकी साइकल पर जोमेटो का बैग भी रखा हुआ है, क्योंकि जोमेटो ने अपनी कम्पनी में उस अपाहिज शख्स को डिलीवरी बॉय बनाया है| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| ट्विटर पर यूजर्स कमेंट करते हुए जोमेटो की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं और अपाहिज इंसान को जॉब देने के लिए शुक्रिया बोल रहे हैं|

वहीं  हनी गोयल ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘जोमेटो आप शानदार हैं | आपने मेरा दिन बना दिया |

ये शख्स उन लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं जो सोचते हैं कि उनकी जिंदगी बरबाद है | इस शख्स को फेमस करें |

‘ इस डिलीवरी बॉय का नाम रामू बताया जा रहा है |

इसी के साथ हनी गोयल ने बताया कि ये राजस्थान के ब्यावर का वीडियो है | उनकी इस पोस्ट को 8 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स, 18 हजार से ज्यादा लाइक्स और 166 हजार व्यूज हो चुके हैं|

इसे भी पढ़े: Honor 20 सीरीज के स्मार्टफोन किस डेट को हो रहे भारत में लांच

Advertisement