29 जून क्या है आज का इतिहास जानिए प्रमुख घटनाएँ

    0
    282

    वैसे तो 29 जून के दिन भारत और विश्व में बहुत सी घटनाएं हुई थी, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज है|  हम आपको कुछ चुनिंदा घटनाओं के बारे में बता रहे है|  आज ही के दिन अर्थात 29 जून को भारत में सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है| वर्ष 1893 में आज ही के दिन महान वैज्ञानिक व प्रोफेसर पी.सी. महालानोबिस का जन्म हुआ था| वर्ष 1968 में उन्हें भारत के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

    Advertisement

    ये भी पढ़े: देश-दुनिया के इतिहास में 15 जून को क्या हुआ था, भारत से क्या है ख़ास कनेक्शन ?

    देश-दुनिया के इतिहास में 29 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है-

    वर्ष घटना एवं विवरण
    1613 शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त
    1639 दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई
    1757 मीर जाफर ने बंगाल, बिहार और ओडिसा के नवाब की गद्दी संभाली
    1888 शास्त्रीय संगीत की पहली (ज्ञात) रिकॉर्डिंग की गई
    1913 यूनान सर्बिया मोंटे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गेरिया का युद्ध शुरू हुआ
    1930   ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलिफोन सेवा की शुरुआत
    1932   सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए
    1939 नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया
    1974   सशेल्स द्वीपसमूह को स्वतंत्रता मिली
    1997   विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता
    2004 पूर्वी एशिया सम्मलेन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति
    2005 भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता
    2007 सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए
    2013   कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई

    ये भी पढ़े: 10 जून आज का इतिहास – आज भारतीय क्रिकेट का था बहुत ख़ास दिन, जानिए आज की अन्य अहम बातें

    Advertisement