15 August Special: भारत के साथ ये 4 देश भी मनाते हैं 15 अगस्त के दिन आजादी का जश्न

0
508

15 August Special: 15 अगस्त के दिन से देश को आजादी मिले 72 साल पूरे हो जाएंगे  |  जानकारी देते हुए बता दें कि, भारत अंग्रेजों की लगभग  200 साल की गुलामी से आजाद हो पाया  था | वहीं भारत के चार ऐसे भी देश हैं जो भारत के साथ 15 अगस्त के दिन ही आजादी का जश्न मनाते हैं |  ये देश  भी 15 अगस्त के दिन हीं  आजाद हुए थे | तो जानिये ऐसे 4  देशों के बारे में |

Advertisement

इसे भी पढ़े: Ram Prasad Bismil Jayanti Special : पं. राम प्रसाद बिस्मिल का देश के प्रति योगदान, ऐसे लड़े आजादी की लड़ाई

भारत के साथ-साथ दक्षिण कोरिया, बहरीन और कांगो  15 अगस्त के दिन आजादी का जश्न मनाते है | बता दें कि, दक्षिण कोरिया ने जापान से 15 अगस्त, 1945 को, बहरीन ने ब्रिटेन से 15 अगस्त, 1971 को और कांगो ने फ्रांस से 15 अगस्त 1960, लिकटेंस्टीन ने 15 अगस्त 1866 को जर्मनी से  आजादी प्राप्त की थी |  इसलिए ये देश भी हर साल 15 अगस्त के दिन ही  जश्न मनाते हैं |

बताया जाता है कि,  ब्रिटेन भारत को 1947 में नहीं बल्‍कि साल 1948 में आजाद करना चाहता था, लेकिन महात्‍मा गांधी के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ से परेशान होकर अंग्रजों ने भारत को 1 साल पहले ही यानी 15 अगस्‍त 1947 को ही आजाद करने के विचार पर फैसला ले लिया|  

इसी के साथ बताया गया कि,  भारत में आजादी को लेकर जंग ने आर-पार की कोशिश 1930 से ही शुरू हो गई थी जब 1929 लाहौर सत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज घोषणा, या “भारत की आजादी की घोषणा” का प्रचार किया | इसे भी पढ़े: आजादी का ये महानायक बन गया था अंग्रेजों के डर की सबसे बड़ी वजह, कांप उठे थे अंग्रेज

Advertisement