भारतीय क्रिकेट टीम ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा का आज जन्मदिन हैं| हिटमैन के नाम से विख्यात रोहित शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं| रोहित शर्मा का जन्म नागपुर, महाराष्ट्र में 30 अप्रैल 1987 को हुआ था| रोहित ने अपने शानदार खेल से भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनायी है| रोहित दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम पर वनडे में तीन डबल सेंचुरी दर्ज हैं। इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा के जन्मदिन विशेष के इस अवसर पर उनके द्वारा बनाये गये खास रिकॉर्ड पर नजर डालते है, जो उन्हें एक खास बल्लेबाज बनाते हैं|
ये भी पढ़े: यह दिन है क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण – जानिए क्या है कारण
1.वनडे इंटरेनशनल में सात बार बल्लेबाज डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं, जिसमें से तीन बार रोहित शर्मा ने बनाया है। रोहित के अलावा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल औैर मार्टिन गप्टिल एक-एक बार डबल सेंचुरी बना चुके हैं।
2.वनडे में एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगानें में रोहित शर्मा का नाम दर्ज है, इन्होनें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की पारी के दौरान 16 छक्के लगाये थे|
3. वर्ष 2017 में रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद पर टी-20 सेंचुरी बनायीं थी, जो टी-20 इंटरनेशनल में डेविड मिलर के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज सेंचुरी है।
4. वर्ष 2014 में श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने 264 रनों की पारी खेली थी, जो आज तक वनडे क्रिकेट इतिहास में एक पारी में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। रोहित ने 173 गेंद पर 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे।
5. रोहित शर्मा भारत की तरफ से क्रिकेट के तीनों फॉरमेट में सेंचुरी मारने वाले एलीट क्लब के मेंबर हैं ।
6. वनडे क्रिकेट मैच में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 10 में से 8 वनडे मैच अपनें नाम किया है, वहीं उन्होंने 15 टी-20 में से 12 जीते हैं।
7. वनडे में एक पारी में सबसे अधिक 33 चौके लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं। रोहित ने कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ 2014 में 264 रनों की रिकॉर्ड पारी के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया था। इस लिस्ट में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। दोनों ही बल्लेबाजों ने एक वनडे मैच की पारी में 25 चौके लगाए हैं।
8. टी-20 में भी शानदार रिकॉर्ड इन्ही के नाम है, इन्होनें टी-20 में चार शतक लगाये हैं। रोहित शर्मा के अलावा के एल राहुल के नाम भारत के लिए 2 टी-20 शतक है।
9. पहली टेस्ट सीरीज में ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीतनें का श्रेय भी इन्हें ही प्राप्त है| भारत के मात्र चार खिलाडी सौरव गांगुली, रविचंद्रन अश्विन, पृथ्वी शॉ के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है।
10. भारत की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जबकि विश्व क्रिकेट में वह दूसरे स्थान पर हैं।
ये भी पढ़े: IPL / महेंद्र सिंह धोनी 200 छक्के लगाने वाले बने पहले भारतीय, ये वाला भी रिकॉर्ड किया अपने नाम