‘आप’ संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने बताये पार्टी की करारी हार के कारण, कहा इस वजह से हारी पार्टी

0
279

इस बार हुए लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को भी करारी हार का सामना करना पड़ा है| मिली इस करारी हार के बाद ‘आप’ संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को एक खत लिखा| इस खत में केजरीवाल ने  लिखा कि, पार्टी लोगों को यह समझाने में असफल रही, कि लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को क्यों वोट दिया जाना चाहिए ?

Advertisement

इसे भी पढ़े: मोदी कैबिनेट में किसे मिल पायेगी जगह, ये नेता सँभालंगे कौन सा विभाग

इसके अतिरिक्त केजरीवाल ने पत्र में  ‘शानदार’ अभियान चलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि, हालांकि परिणाम हमारी उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे| चुनाव के पश्चात जमीनी समीक्षा में दो मुख्य कारण उभर कर सामने आए| पहला, देश में व्याप्त वातावरण का प्रभाव दिल्ली में भी पड़ा| दूसरा, लोगों ने इस ‘बड़े चुनाव’ को मोदी और राहुल के बीच देखा और उसी अनुसार वोट दिया|

इसी के साथ उन्होंने कहा कि, जो भी कारण हो, लेकिन हम आम लोगों को यह समझाने में सफल नहीं रहे, कि आप (पार्टी) को वोट क्यों देना चाहिए ? केजरीवाल ने सकारात्मक पहलू के बारे में कहा, ‘लोगों ने उत्साहपूर्वक हमें आश्वासन दिया है, कि दिल्ली विधानसभा के छोटे चुनाव में वे दिल्ली में हमारे द्वारा कराये गए कार्यों के लिए वोट देंगे|’

इसे भी पढ़े: PM मोदी पद ने शपथ लेने से पहले महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Advertisement