Home Politics मोदी कैबिनेट में किसे मिल पायेगी जगह, ये नेता सँभालंगे कौन सा...

मोदी कैबिनेट में किसे मिल पायेगी जगह, ये नेता सँभालंगे कौन सा विभाग – जानिए यहां से

0
296

लोकसभा में भारी बहुमत के बाद आज शाम 7 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जायेगा| इस समारोह में नई मोदी सरकार का गठन किया जायेगा| इसमें किसे कौन सी जिम्मेदारी मिल सकती है, इसके लिए कयास लगाए जा रहे है| कल देर शाम तक इसके लिए माथा पच्ची की गयी| अरुण जेटली ने किसी भी जिम्मेदारी के लिए असमर्थता जताई थी जिसके लिए कल प्रधानमंत्री मोदी उनसे मिलने के लिए उनके घर गए हुए थे|

ये भी पढ़ें: अब PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचेंगी ममता बनर्जी – जाने क्या रही वजह

आज मोदी ने अपने दिन की शुरुआत राजघाट से की वहां पर वह महात्मा गांधी की समाधि पर गए इसके बाद वह अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर गए फिर वह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भी गए| मोदी की दूसरी पारी में कई नए चेहरे शामिल हो सकते है| आज राष्ट्रपति भवन की रायसीना हिल में मोदी सरकार का शपथ ग्रहण होगा|

मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्री

अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है, फिर भी इन मंत्रियों को शामिल होने के कयास लगाए जा रहे है-

राजनाथ सिंह – केंद्रीय गृह मंत्री

नितिन गडकरी – सड़क परिवहन मंत्री

पीयूष गोयल – रेल मंत्री, जेटली की ग़ैर हाज़िरी में वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण – पहली रक्षा मंत्री

सुरेश प्रभु – नागरिक उड्डयन मंत्री

स्मृति ईरानी – वस्त्र मंत्रालय

रविशंकर प्रसाद – क़ानून मंत्री

वीके सिंह – विदेश राज्य मंत्री

रामविलास पासवान – केंद्रीय मंत्री

ये भी पढ़ें:  PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर, किसे मिल सकता है कौन सा मंत्रालय