अब आ रहा शाकाहारी अंडा जल्द ही आप ले सकेंगे इसका आनंद

0
748

अंडा प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत है| यह पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों द्वारा माना गया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अंडे का सेवन नहीं करते है, क्योंकि वह मानते है, कि अंडा मुर्गियों से होता है जिसमें की उनके चूजों का जन्म होता है और उनके जन्म को रोक कर अंडे को मार्केट में बेच दिया जाता है| जिससे चूजों का जन्म नहीं हो पाता| इसे भारतीय समाज में हत्या का दर्जा दिया जाता है, और अंडे को मांसाहारी की श्रेणी में रखा गया है, इसीलिए शाकाहारी लोग अंडे नहीं खाते है | इस समस्या के समाधान के लिए अण्डों को पौधों के द्वारा बनाने की कोशिश की जा रही है |

Advertisement

ये भी पढ़े: करी पत्ता के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग, इन रोगों से रखता है दूर

वर्तमान समय में अंडों के विकल्प का मार्केट बड़ी तेजी के साथ ग्रोथ कर रहा है| जब अंडे की तुलना मट्ठा, सोया और मटर से की जाती है तो अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा और लाइट सोर्स के रूप में मिलता है| अधिकांश फूड मैन्युफैक्चर्स प्रोटीन के लिए अंडे पर ही निर्भर है, क्योंकि यह घुलनशील और फ्लेवरलेस है|

मूंग से लिक्विड एग बनाया गया

शाकाहारी अंडे के क्षेत्र में एक बड़ी कंपनी के द्वारा लिक्विड एग सब्सिट्यूट लॉन्च किया था| यह मूंग बीन्स के द्वारा बनाया गया था| कंपनी के मुताबिक उन्होंने इस प्लांट बेस्ड लिक्विड एग सब्सिट्यूट की अमेरिका में अब तक अच्छी खासी बिक्री की है|

अंडों का विकल्प

प्लांट बेस्ड फूड्स असोसिएशन की एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर मिशेल सिमन ने कहा कि, ‘फूड सप्लाई में ग्राहक को बताए बिना चुपचाप अंडों को रिप्लेस करने के कई तरीके हैं। बहुत से लोगों को इस बात से फर्क नहीं पड़ता, कि उनके केक में अंडा है या नहीं, उन्हें सिर्फ अपना केक बाउंसी और फ्लफी चाहिए। आप चाहें तो तैयार प्रॉडक्ट में कोई सामग्री बदल दें, जिसे कन्ज्यूमर शायद नोटिस भी न करे।’

ये भी पढ़े: सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी वरना हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा: स्टडी

Advertisement