उतर रहे हैं लोग सड़को पर बढ़ी हुई चालान की राशि को लेकर, आर्यन पार्टी ने इसके लिए किया धरना प्रदर्शन!

0
429

(लखनऊ) आज आर्यन पार्टी ने वाहन चालान राशि बढ़ाए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर इसका विरोध जताया। लखनऊ में जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज द्विवेदी की अगुवाई में सरकार द्वारा वाहन चालान राशि भयंकर रूप से बढ़ाये जाने के परिप्रेक्ष्य में सत्याग्रह एवं धरना प्रदर्शन किया गया।

Advertisement

इसे भी पढ़े: यूपी में राज्य सभा की दो सीटों पर उपचुनावों की तिथियां घोषित, जानिए कब होगा मतदान

यहाँ आर्यन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज द्विवेदी द्वारा बताया गया कि 1 सितंबर 2019 से जो नये नियम सरकार द्वारा लागू किये गये हैं, ये भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और यहां की अर्थव्यवस्था के अनुकूल नही है। पंकज द्विवेदी ने सुझाव दिया कि भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में कोई भी बड़ा बदलाव अचानक नही लाकर धीरे धीरे लाना चाहिए इसकी बड़ी वजह यहाँ पर विभिन्न वर्गों 10-15 हज़ार मासिक वेतन पाने से लेकर करोडो कमाने वालो का होना है |

इसे भी पढ़े:  चंद्रयान -2 से संपर्क टूटने पर कुमार विश्वास ने लिखी कविता-“लो हमने बढ़कर खोल दिया इस अंतरिक्ष का दुर्ग द्वार’

आर्यन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज द्विवेदी

चालान के नये नियम जनविरोधी है, यदि भूल वश भी कोई गलती हो जाए तो पूरे माह का वेतन चालान में ही चला जाएगा। ये नियम निर्धन वर्ग,विद्यार्थी और मध्यम वर्ग की रोजी रोटी ले छीन लेंगे | उनका कहना है कि सरकार को वाहन राशि पर एक बार फिर से समीक्षा करनी चाहिए। इसका जल्दी से जल्दी निराकरण अति आवश्यक है।आर्यन पार्टी इस जनविरोधी नियम का विरोध करती हैं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन करती हैं कि इन जनविरोधी नियमो को उत्तर प्रदेश में लागू न होने दे।  

आर्यन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज द्विवेदी

इसे भी पढ़े: कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट हुआ जारी, जानिए क्या है मामला

Advertisement