बहराइच लोकसभा रिजल्ट 2019: बहराइच सीट से कौन जीता, अक्षयवर लाल या शब्बीर बाल्मीकि

0
502

बहराइच उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। बहराइच, नेपाल के नेपालगंज और लखनऊ के बीच रेलमार्ग पर स्थित है। 17वीं लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहराइच संसदीय क्षेत्र में धमाकेदार जीत दर्ज कराई। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और सपा की सीधी टक्कर थी, हालाँकि इस टक्कर में कांग्रेस भी पीछे नही थी| लोक सभा चुनाव परिणाम में बहराइच लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अक्षयवर लाल जीत चुके हैं।

Advertisement

ये भी पढ़े: बस्ती सीट से कौन जीता, हरीश द्विवेदी या राम प्रसाद चौधरी  

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अक्षयवर लाल को सर्वाधिक 525982 वोट प्राप्त हुए है, जबकि समाजवादी पार्टी शब्‍बीर मलिक 397230 मत प्राप्त कर दूसरे स्‍थान पर रहे। कांग्रेस उम्‍मीदवार सावित्री बाई फूले 34454 वोट हासिल कर तीसरे स्‍थान पर रही हैं।

इस सीट पर मतदान के बाद से ही भाजपा की जीत तय मानी जा रही थी, किन्तु यह भी कयास लगाया जा रहा था, कि गठबंधन प्रत्याशी भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहा है। जिस तरह भाजपा ने बम्पर वोटों से इस सीट पर जीत दर्ज की है, इसका अंदाजा तो पार्टी के पदाधिकारियों व प्रत्याशी को भी नहीं रहा होगा।

ये भी पढ़े: गोंडा लोकसभा रिजल्ट 2019: गोंडा सीट से कौन प्रत्याशी जीता, कीर्ति वर्धन या विनोद कुमार

Advertisement