BJP नेता स्वामी चिन्मयानंद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल, यहाँ पढ़े पूरी खबर

0
425

आज शुक्रवार 20 सितंबर को बीजेपी नेता चिन्मयानंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है| जानकारी देते हुए बता दें कि, चिन्मयानंद को लॉ की छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा है| शुक्रवार 20 सितबर को सुबह लगभग 8.50 बजे यूपी विशेष जांच दल (SIT) ने गिरफ्तार कर लिया था|

Advertisement

इसे भी पढ़े: स्वामी चिन्मयानंद को SIT नें किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जायेगा पेश

चिन्मयानंद को हिरासत में लेने के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया था, फिर उन्हें  कोर्ट में पेश किया गया|  कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उन्हें 14 दिन के लिए जेल  भेजने के लिए कहा|  वहीं पीड़िता का कहना है कि, ‘चिन्मयानंद ने ब्लैकमेल कर रेप किया है | पीड़िता का हॉस्टल के बाथरूम में नहाने का वीडियो बनाया गया और उस वीडियो को वॉयरल करने की धमकी देकर एक साल तक रेप करता रहा| इसके साथ ही पीड़िता ने बताया कि, चिन्मयानंद ने शारीरिक शोषण का वीडियो भी बनाया है|’

चिन्मयानंद ने सभी आरोप किया कबूल

जानकारी देते हुए बता दें, कि इसी मसले में यूपी की विशेष जांच दल (SIT) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की| एसआईटी प्रमुख नवीन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, कि चिन्मयानंद ने सारे आरोप कबूल कर लिए हैं| वायरल हुए वीडियो में खुद चिन्मयानंद हैं, यह उन्होंने स्वीकार किया है| SIT चीफ के मुताबिक चिन्मयानंद ने उनसे कहा कि मैं गलती पर शर्मिंदा हूं|  

इसे भी पढ़े: कोर्ट ने चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 3 अक्टूबर तक बढ़ाई, 14 दिन और तिहाड़ जेल में रहना पड़ेगा

Advertisement