उद्धव ठाकरे ने जवाहरलाल नेहरू पर साधा निशाना, तो स्वरा भास्कर ने ऐसे दिया जवाब

0
427

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर किसी मुद्दे पर बेबाकी राय रखने की वजह से सुर्ख़ियों में रहती है| इसी तरह अब उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान पर अपनी राय रखी हैं| जिसमें उन्होंने कहा था कि, ‘अगर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जेल में 14 मिनट भी बिताए होते तो मैंने नेहरू को भी वीर कहा होता|’ स्वरा भास्कर ने उद्धव ठाकरे के इसी बयान को लेकर जवाब देते हुए ट्वीट किया, जो इस समय काफी पढ़ा जा रहा है,और लोग इनके इस ट्वीट पर रिएक्शन भी दे रहें है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: स्वरा भास्कर की वजह से मुंबई पुलिस को बनाया गया निशाना तो कुछ यूँ मिला जवाब

स्वरा भास्कर ने लिखा,”पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने जीवन के लगभग 9 साल जेल में बिताए थे|” स्वरा भास्कर ने इस तरह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के इस बयान पर अपना रिएक्शन दिया है| उद्धव ठाकरे ने कहा था, “राष्ट्र के विकास के लिए महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू दोनों के योगदान को अस्वीकार नहीं किया जा सकता है, मगर देश का राजनीतिक परिदृश्य केवल दो परिवारों तक ही सीमित नहीं है|”

शिवसेना प्रमुख ने कहा था, “मैंने नेहरू को भी ‘वीर’ कहा होता, अगर उन्होंने जेल में महज 14 मिनट भी बिताई होती, जबकि सावरकर ने 14 साल जेल में बिताए, उन्हें अब हमारी सत्ताधारी हिंदुत्व सरकार (राजग) द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए|”

इसे भी पढ़े: स्वरा भास्कर के साथ हुई बदसलूकी, शिकायत करने पर मुंबई पुलिस ने दिया यह रिप्लाई

Advertisement