लोकसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, अडवाणी, जोशी, वरुण, मेनिका गाँधी जैसे दिग्गज नामों को नहीं मिली जगह

0
327

अब बीजेपी ने भी अपने चुनाव प्रचारकों की सूची जारी कर दी हैं, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, पार्टी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा एवं लक्ष्मीकांत बाजपेयी के साथ-साथ और भी कई नेताओं के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं, परन्तु इस सूची में पार्टी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, वरुण गांधी और मेनका गांधी का नाम शामिल नहीं हैं|

Advertisement

जानकारी देते हुए बता दें, कि डा.जोशी ने स्वयं 25 मार्च को कानपुर के वोटरों को पत्र जारी कर चुनाव न लड़ने की जानकारी दी। इनका यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पत्र में डॉ. जोशी ने कहा है, कि 25 को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल की तरफ से कहा गया, कि उन्हें कानपुर ही नहीं कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। वायरल हुए इस पत्र में जोशी के हस्ताक्षर नहीं मौजूद हैं|

यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश यादव आजमगढ़ से लड़ेंगे चुनाव, रामपुर से आजम खां को दिया टिकट

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, थावरचंद गहलोत, जगत प्रकाश नड्डा का नाम प्रमुखता में शामिल हैं। 

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, मुख्तार अब्बास नकवी, अभिनेत्री हेमा मालिनी, सतपाल महाराज, उमा भारती, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, शिव प्रकाश, त्रिवेंद्र सिंह रावत, कलराज मिश्र, महेंद्र नाथ पांडे, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, सुनील बंसल, दुष्यंत गौतम, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को चुनाव प्रचार की कमान सौंप दी गई है।

इसके अतिरिक्त संजीव बालियान, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, चेतन चौहान, धर्म सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, श्रीकांत शर्मा, स्वामी प्रसाद मौर्य, सुरेश राणा, अश्वनी त्यागी, रजनीकांत माहेश्वरी, अजय कुमार और भवानी सिंह का नाम इस सूची में अंकित हैं।

यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019 : बिहार में NDA का हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए किसे मिली कौन सी सीट

Advertisement