बाढ़ ने इन राज्यों में मचाई भीषण तबाही, 160 से अधिक लोगो की मौत

0
333

केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में बाढ़ की वजह से भीषण तबाही हुई है| बाढ़ की वजह से केरल में सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है| यहां मृतकों का आंकड़ा 85 पहुच गया है, जबकि 53 लोग लापता हैं| राज्य में 13 सौ से अधिक राहत शिविर बनाए गए हैं, जिसमें लगभग ढाई लाख से अधिक लोगों ने शरण ली है| प्रशासन नें राहत शिविरों में लोगों को सभी ज़रूरी चीज़ें मुहैया करवा रहा है| लोगों को लगातार सेना, NDRF और SDRF की टीमें बचाने में लगी हैं|

Advertisement

ये भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर में मोबाइल व इंटरनेट सेवा बहाल करने की मांग पर कोर्ट में सुनवाई आज

कर्नाटक के तटीय इलाक़ों में बाढ़ का प्रकोप जारी है, जिसमें  लगभग 40 लोगों की मौत हो चुकी हैं, अगले 4 से 5 दिन बारिश की चेतावनी जारी की गई है| एक तरफ़ सीएम येदियुरप्पा हवाई सर्वेक्षणों से लेकर ज़मीनी दौरे कर रहे हैं| बारिश की वजह से हालात बेकाबू हो चुके हैं| सड़कें, गलियां और यहां तक कि घर भी डूब गए हैं|

पश्चिम महाराष्ट्र के कई ज़िले बाढ़ से बेहाल हैं| अब तक बाढ़ में 43 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं| बाढ़ की वजह से साढ़े चार लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है| सांगली और कोल्हापुर के हालात सबसे ज़्यादा ख़राब हैं, यहां के कई इलाकों में 7 से 8 फुट पानी भर गया है|

ये भी पढ़े: पाकिस्‍तानियों को लेकर लाहौर जाने वाली बस सेवा को भारत ने किया बंद

Advertisement