लंदन /ब्रेग्जिट: ब्रिटिश सांसदों ने तीसरी बार प्रधानमंत्री थेरेसा मे के मसौदे को नामंजूर किया

0
310


ब्रिटेन की संसद में सांसदों ने ब्रेग्जिट डील को तीसरी बार नामंजूर कर दिया | इससे पहले दो बार इसके लिए वोटिंग हो चुकी है, जिसमे भी इस प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं प्राप्त हुई थी| यह प्रधानमंत्री थेरेसा का तीसरा प्रयास था, तीसरे प्रयास में इसके पक्ष में 286 और विरोध में 344 वोट पड़े,  इसके बीच  58 वोटों का अंतर था| इससे पहले यह प्रयास 15 जनवरी और 12 मार्च को संसद में किया जा चुका है|

Advertisement

ये भी पढ़ें: भारत में 6 न्यूक्लियर पावर प्लांट का निर्माण करेगा अमेरिका

ब्रिटेन की संसद ने ‘ब्रेग्जिट डील’ प्रस्ताव को किया तीसरी बार रिजेक्ट

ब्रिटेन की संसद ने ‘ब्रेग्जिट डील’ प्रस्ताव को तीसरी बार रिजेक्ट कर दिया है, तीसरे ब्रेग्जिट प्रस्ताव नामंजूर होने के बाद संभवतः 12 अप्रैल को ब्रिटेन बिना किसी डील के ईयू से अलग हो सकता है| प्रधानमंत्री थेरेसा ब्रिटिश संसद में इसके संकेत दे दिए है| ईयू ने अपने स्टेटमेंट में भी ‘नो डील ब्रेग्जिट’ की बात की है|

ब्रिटेन में मध्यावधि चुनाव के बादल

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को फिर से ब्रिटिश सांसद ब्रेग्जिट के विकल्पों  को लेकर वोट कर सकते हैं| ब्रिटेन में ब्रेग्जिट को लेकर दोबारा जनमत संग्रह कराए जाने को लेकर ज्यादातर लोगों का समर्थन मिल रहा है| इस पर दोबारा जनमत संग्रह कराए जाने के लिए कोशिशें हो सकती हैं|

ब्रिटिश प्रधान मंत्री थेरेसा मैरी की सरकार के मंत्रियों ने चेतावनी दी है, कि यदि ब्रिटेन को सॉफ्ट ब्रेग्जिट डील की तरफ धकेला गया, तो हम देश में मध्यावधि चुनाव के लिए प्रस्ताव पास कर सकते है| 15 जनवरी को ब्रेग्जिट प्रस्ताव को 230 वोटों से नामंजूर कर दिया गया था| इसके पक्ष में महज 202 वोट पड़े थे, जबकि इसके विरोध में 432 वोट पड़े थे|

ये भी पढ़ें: दुनिया की चौथी सबसे बड़ी महाशक्ति बना भारत

Advertisement