Home Breaking News बसपा प्रमुख मायावती पर अपनी ही पार्टी के विधायक ने लगाया आरोप,...

बसपा प्रमुख मायावती पर अपनी ही पार्टी के विधायक ने लगाया आरोप, कहा – ‘जो ज्यादा पैसे देता है उसे मिलता है टिकट’

0
334

अब लोकसभा चुनाव के बाद कुछ पार्टियों का हाल ऐसा हो गया है, कि उनकी ही पार्टी के नेता उनकी ही ऊपर आरोप लगा रहें हैं| इसी तरह अब बसपा प्रमुख मायावती पर अपनी ही पार्टी के विधायक ने आरोप लगाया है| बता दें, कि राजस्थान से बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, उनकी पार्टी में जो ज्यादा पैसे देता है, उसे टिकट मिलता है| इसी के साथ कहा कि, पैसे से चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है| अब  सोशल मीडिया पर राजेंद्र गुढ़ा के इस बयान का एक वीडियो जारी कर दिया गया है| 

इसे भी पढ़े: मायावती की ऐसी 6 बातें जिसे सुनकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव क्या सोच रहे होंगे – जानिए मायावती ने क्या कहा

बसपा विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने कहा, ‘हमारी पार्टी बहुजन समाज पार्टी में पैसे लेकर टिकट दिया जाता है| कोई और ज्यादा पैसा दे देता है, तो पहले वाले का टिकट कट जाता है और दूसरे को मिल जाता है| तीसरा कोई ज्यादा पैसा दे देता है, तो उन दोनों का टिकट कट जाता है|

इसी के साथ उन्होंने कहा, ‘पैसे से चुनाव प्रभावित हो रहे हैं| गरीब आदमी चुनाव नहीं लड़ सकता| पार्टियों में टिकट के लिए पैसे का लेनदेन होता है| हमारी पार्टी में भी होता है|’ वहीं जानकारी देते हुए बता दें, कि बीते साल दिसंबर में हुए चुनाव में बहुजन समाज पार्टी केवल 6 सीटें ही हासिल कर पाई थी, जबकि राजस्थान में बसपा कांग्रेस के साथ शामिल है| 

इसे भी पढ़े: TDP के राज्यसभा सदस्य बीजेपी में शामिल होने पर मायावती ने कही बड़ी बात – यहाँ जाने

Malcare WordPress Security