7 सीटें छोड़ना BSP सुप्रीमो मायावती को लगा नागवार, कहा – हमारा कांग्रेस से कोई तालमेल व गठबंधन बिल्कुल भी नहीं

0
262

जानकारी देते हुए बता दें, कि कांग्रेस का सपा-बसपा गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ना BSP सुप्रीमो मायावती को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा है| जिस पर मायावती ने ट्वीट कर कहा है, कि बीएसपी एक बार फिर साफ कर देना चाहती है, कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई भी किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन बिल्कुल भी नहीं है| हमारे लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा आए दिन फैलाये जा रहे किसी भी प्रकार के भ्रम में आये|

Advertisement

यह भी पढ़े: अब SP-BSP साथ मिलकर करेंगे चुनावी रैली, अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

बसपा अध्यक्ष नें कहा कि, कांग्रेस यूपी में भी पूरी तरह से स्वतंत्र है, वह यहां की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करके अकेले चुनाव लड़ सकती है| हमारा सपा के साथ गठबंधन अकेले बीजेपी को हराने के लिए पूरी रूप से सक्षम हैं|  कांग्रेस जबरदस्ती यूपी में गठबंधन हेतु 7 सीटें छोड़ने की भ्रान्ति न फैलाएं|

मायावती के ट्वीट के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो के सुर में सुर मिलाते हुये ट्वीट कर कहा कि” उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और रालोद का गठबंधन भाजपा को हराने में सक्षम है| कांग्रेस पार्टी किसी तरह का कन्फयूजन न फैलाएं|

बता दें कि कल 17 मार्च को लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राजबब्बर ने जानकारी दी थी, कि कांग्रेस सपा-बसपा गठबंधन के लिए 7 सीटों पर अपने प्रत्याशी  नहीं उतारेगी जैसे- मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद इन सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी नहीं खड़ा करेगी| इसके अतिरिक्त कांग्रेस मायावती, आरएलडी के अजीत सिंह और जयंत चौधरी जहाँ चुनाव लड़ेंगे वहां भी कांग्रेस अपने उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी| 

यह भी पढ़े: केंद्र सरकार पर मायावती द्वारा चुनाव को लेकर कही गई ये बात – पढ़े आप भी

Advertisement