केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में प्रस्तुत किया बिल

0
317

इस समय जम्मू कश्मीर में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक अब खत्म हो गई है| वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास पर हुई कैबिनेट  बैठक के बाद कोई प्रेस वार्ता नहीं की जाएगी| आज 5 अगस्त को अभी कुछ समय बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। आज सुबह 11 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में  बोलेंगे और इसके बाद  आज दोपहर 12 बजे वो लोकसभा में भाषण देंगे| 

Advertisement

इसे भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने किया IED ब्लास्ट, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

बता दें कि, बैठक में किस मुद्दे पर बात होगी, इस बात अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि, कैबिनेट की इस अहम बैठक में कश्मीर को लेकर कोई बड़ा फैसला आ सकता है। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, एनएसए अजीत डोभाल भी शामिल हुए थे। अब कश्मीर को लेकर पूरे देश में  मची उथल -पुथल के बीच के बीच क्या फैसला लिया जाता हैं| इसपर  सभी लोगों की नजरे टिकी हुई हैं|

इससे पहले कश्मीर में अनुच्छेद-370 और 35 ए पर चर्चाओं के बीच रविवार रात को तेजी से हालात बदल गए।  जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को आधी रात में उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया। इसके साथ ही कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया या उनकी गिरफ्तारी हो गई।इसके अलावा घाटी में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। कश्मीर में धारा 144 लगा दी गई है।

इसे भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर: राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा- राजनीतिक दल अफवाहों पर ध्यान न दे

Advertisement