कैंसर से लेकर डायबिटीज में भी बहुत लाभकारी है जामुन

0
294

अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए सबसे जरूरी होता है, कि हमारा खानपान कैसा है? जानकारी देते हुए बता दें, कि इन दिनों लोगों के अंदर कब कौन सी बीमारी जन्म ले लें मालूम ही नहीं चल पाता है| इसलिए यदि आपको कैंसर से लेकर डायबिटीज की जैसी खतरनाक बीमारियों से दूर रहना है, तो इन समस्यायों के समाधान के लिए जामुन बहुत ही लाभकारी है| आईये जानते है, इसके लाभकारी गुणों के बारे में|    

Advertisement

इसे भी पढ़े: चीकू में है ज़बरदस्त गुण वजन कम करने में सहायक – जानिए इसके बारे में

कैंसर में मददगार 

जामुन में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो शरीर में फ्री-रेडिकल्स की गतिविधि को रोकने का काम करता है।  2005 में किए गए एक अध्ययन में इस बात की  पुष्टि हुई है। वहीं 2011 में प्रकाशित एक अन्य शोध ने भी पुष्टि की है कि, जामुन में एंटी-कैंसर और केमोप्रिवेंटिव गुण होते हैं।

डायबिटीज में सहायक  

काफी लम्बे से से जामुन का इस्तेमाल आयुर्वेदिक चिकित्सा में डायबिटीज के इलाज के लिए किया जा रहा है। 2013 के शोध के मुताबिक़, जामुन में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।

दांतों के लिए लाभकारी   

जामुन के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इसका उपयोग दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। पत्ते कसैले होते हैं, गले की समस्याओं के लिए भी मददगार होते हैं। साथ ही यह मुंह के अल्सर को भी ठीक करने में सहायक होते हैं|

इसे भी पढ़े: Health Tips: डीहाइड्रेशन से बचने के लिए डाइट में करें ये 9 चीजें शामिल

Advertisement