केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपालों का किया तबादला, आनंदीबेन पटेल बनी यूपी की नईं राज्यपाल

0
446

देश में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के राज्यपालों का तबादला किया गया है, जबकि कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति भी की गई है। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबन पटेल को उत्‍तर प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्त किया गया है, वह राम नाइक की जगह लेंगी। आनंदीबेन वर्तमान समय में मध्‍यप्रदेश की राज्‍यपाल है। यहां बिहार के राज्‍यपाल लालजी टंडन को आनंदीबेन पटेल की जगह मध्‍य प्रदेश का नया राज्‍यपाल बनाया गया है। राष्‍ट्रपति भवन की ओर से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अब फागु चौहान को बिहार का नया राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़े: सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिद्धू का इस्तीफा किया मंजूर

जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है, जो केशरीनाथ त्रिपाठी की जगह लेंगे| रमेश बैस को त्रिपुरा का नया राज्यपाल बनाया गया है। फागू चौहान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है|  वहीं आर एन रवि को नागालैंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। सभी राज्यपालों का कार्यकाल पदभार संभालने की तिथि से प्रभावी हो जाएगा।

बता दें, इससे पहले राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश और गुरजात के नए राज्यपालों की नियुक्ति की थी। राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया था। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल का पदभार दिया था।

ये भी पढ़े: IFS अधिकारी विवेक कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया

Advertisement