सीएम योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट को दी करोडो की सौगात, कहा- ‘पीएम नरेंद्र मोदी भी चित्रकूट को लेकर काफी गंभीर है’

0
550

आज शुक्रवार 13 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट को करोड़ों की सौगात दी है। बता दें कि, योगी आदित्यनाथ ने आज ही चित्रकूट इंटर कालेज परिसर में 1.88 करोड़ रुपये लागत की 54 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है और अब इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को भी संबोधित किया। 

Advertisement

इसे भी पढ़े: सीएम योगी आदित्यनाथ आज करेंगे सोनभद्र का दौरा, नरसंहार पीडि़तों को देंगे जमीन का पट्टा

धर्म नगरी में दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, अब बुंदेलखंड पर्यटन हब बनेगा। प्रयागराज के कुंभ की तर्ज पर चित्रकूट को विकसित करेंगे। अब यहां बंदूक संग तोप रोजगार लाएगी। सीमा पर यहां बनी तोप गरजेगी। बुंदेलखंड के जवान सीमा में डटा रहता है। इसीलिए यहां डिफेंस कॉरिडोर लाए। दो माह में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। इससे चित्रकूट से दिल्ली महज पांच घंटे में तय होगी।” 

भारत के ऋषि मुनियों व संतों की साधना स्थली भगवान राम की नगरी पावन धाम चित्रकूट को नमन करते हुए सीएम ने जलशक्ति मंत्रालय के मंत्री डॉ महेंद्र सिंह का नाम लिया और कहा कि, आज बारिश यही करा रहे हैं।

कहा कि, माटी कला बोर्ड से बर्तन बनाने की गति पांच गुना बढ़ी है। इससे पर्यावरण बचेगा, माटी कला से जुड़े लोगों को फायदा होगा। प्लास्टिक बैन होने से माटी कला को बल मिलेगा। मिट्टी के बर्तन की मांग बढ़ेगी। हर आयोजन में उपयोग होगा। रोजगार मिलेगा। माटी कला से जुड़े प्रदेश के लाखों लोगों को प्रशिक्षण के साथ मिट्टी के पट्टे देंगे। यह वर्षा से तालाबों का पानी संचय कर सकेंगे।”

इसे भी पढ़े: सीएम योगी आज करेंगे नवनिर्मित हाईटेक पुलिस मुख्यालय का उदघाटन

Advertisement