कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज करेंगी सोनभद्र के उभ्भा गांव का दौरा, हाई अलर्ट पर प्रशासन

0
324

आज मंगलवार 13 अगस्त को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र के नरसंहार पीडि़त उभ्भा गांव का दौरा करेंगी और साथ ही पीडि़त परिवार के लोगों से मुलाक़ात भी करेंगी| वहीं अब वो उभ्भा गांव में नरसंहार के पीड़ितों से मिलने के लिए वाराणसी एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं|

Advertisement

इसे भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर में मोबाइल व इंटरनेट सेवा बहाल करने की मांग पर कोर्ट में सुनवाई आज

प्रियंका के साथ उभ्भा गाँव  जाने के लिए पूर्वांचल के कई जिलों के कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी  रवाना हुए हैं। वहीं अब एक बार फिर प्रियंका के आने से नरसंहार का मामले में उबाल आ गया है। बता दें कि, प्रियंका 2.30 बजे तक उभ्भा में नरसंहार के पीड़ितों  के साथ अपना समय बिताएंगी| 

इसके लिए उभ्भा के प्राथमिक विद्यालय में अच्छे प्रबंध कर दिए गए हैं। इसके अलावा प्रियंका की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस को तैनात कर दिया गया है| वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग से राबर्ट्सगंज से होते  हुए उभ्भा तक सभी जगह पुलिस अलर्ट है। इसी के साथ जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी स्थिति पर नजर रखते हुए शासन के संपर्क में बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त वाराणसी व मीरजापुर प्रशासन भी प्रियंका के आने को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है।  

इसे भी पढ़े: लैंड माफिया के बाद अब हिस्ट्रीशीटर घोषित होंगे आजम खान, पुलिस रखेगी हर वक्त नज़र

Advertisement