राहुल गाँधी अभी भी है पार्टी अध्‍यक्ष, कांग्रेस नेता ने कहा – उत्तराधिकारी के नाम के लिए बनाई जाए समिति

0
360

मंगलवार 9 जुलाई को दिग्‍गज कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी ने पार्टी के नए अध्यक्ष के नाम को लेकर चल रही अटकलों के बीच कहा, कि तकनीकी रूप से राहुल गांधी अभी भी कांग्रेस अध्यक्ष हैं। उनको अपने उत्तराधिकारी का नाम सुझाने के लिए समिति का गठन करना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने राहुल गांधी के इस्तीफे पर कहा कि, यह अन्य कांग्रेस नेताओं के लिए एक आदर्श है।

Advertisement

इसे भी पढ़े: राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा – मैं अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, जल्द कराया जाये इस पद का चुनाव

हालांकि, जनार्दन जी ने यह भी कहा कि, मौजूदा समय में कार्यसमिति की बैठक बुलाई जानी चाहिए और पार्टी के नए अध्यक्ष के नाम पर शीघ्र ही निर्णय लिया जाना चाहिए। पार्टी अध्यक्ष द्वारा कुछ संवैधानिक तंत्र का गठन किया जाना चाहिए, जिसमें कार्यसमिति के सदस्यों की राय ली जानी चाहिए। इसी के साथ कहा, कि वर्किंग कमिटी की बैठक बुलाई जानी चाहिए और इस पर जल्द निर्णय होना चाहिए।

जनार्दन जी सबसे अधिक समय तक कांग्रेस महासचिव के पद पर रहे हैं। वर्ष 2018 में वह अपनी इच्छा से रिटायर हुए थे। वह पांच कांग्रेस अध्यक्षों इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव और सोनिया गांधी के साथ काम कर चुके हैं, उनको सोनिया गांधी और राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।

इसे भी पढ़े: आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ PM मोदी ने दिखाई सख्ती, कही ये बड़ी बात – यहां जानिए

Advertisement