कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

0
320

एक बड़ी बात सामने आई है कि, उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का आज 20 अगस्त को निधन हो गया है| जानकारी देते हुए बता दें कि, अखिलेश सिंह काफी लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे और वहीं इस बड़ी बीमारी का सामने करते हुए आज मंगलवार सुबह ही लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में दम तोड़ दिया है| अब इसके बाद उनका पार्थिव शरीर रायबरेली स्थित पैतृक गांव लालूपुर ले जाया जाएगा|

Advertisement

इसे भी पढ़े: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने अनुच्छेद 370 पर नरेंद्र मोदी सरकार का किया समर्थन

अखिलेश सिंह रायबरेली सीट से पांच बार विधायक का पद हासिल किया हैं| उन्होंने अपना सियासी सफर शुरू करने के लिए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे| वहीं जब राकेश पांडेय हत्याकांड का मामला हुआ तो अखिलेश सिंह को कांग्रेस से बाहर निकाल दिया गया था| फिर  उन्हें कई बार निर्दलीय विधायक रूप में चुना गया| 

उन्होंने साल 2012 के चुनावों से पहले पीस पार्टी में शामिल हुए थे| इस दौरान वह गांधी परिवार को बहुत ही बुरा-भला कहते थे| वहीं कहा जाता है कि, अखिलेश सिंह का खौफ ऐसा था, कि कांग्रेसी उनके डर से पोस्टर भी नहीं लगाते थे|”

इसे भी पढ़े: शेहला रशीद के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज, सेना के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने के आरोप

Advertisement