कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा ने किया कैबिनेट का विस्तार, 17 मंत्री हुए शामिल

0
322

 बी. एस. येदियुरप्पा को कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पदभार सौंप दिया गया था| जिसके बाद उन्होंने मंगलवार 20 अगस्त कप पहली बार अपने कैबिनेट का विस्तार करते हुए 17 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया है| येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पद 26 जुलाई को हासिल किया था| इसके बाद उन्होंने  29 जुलाई को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित किया था| वहीं राजभवन में राज्यपाल वजूभाई वाला ने  नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई|

Advertisement

इसे भी पढ़े: रजनीकांत ने PM मोदी और अमित शाह को बताया ‘कृष्ण तथा अर्जुन’ तो, ओवैसी ने कहा – ‘महाभारत’ चाहते हैं क्या ?

पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, दो पूर्व उप मुख्यमंत्री के. एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, निर्दलीय विधायक एच. नागेश और लक्ष्मण सावदी (जो विधानसभा या परिषद के सदस्य नहीं हैं) और विधान पार्षद कोटा श्रीनिवास पुजारी को आज 20 अगस्त को मंत्रिमंडल में नए मुख्यमंत्री के रूप में शामिल किया गया है| इसके साथ ही गोविंद एम. करजोल, अश्वथ नारायण सी. एन, बी. श्रीरामुलु, एस. सुरेश कुमार, वी. सोमन्ना, सी. टी. रवि, बासवराज बोम्मई, जे. सी. मधु स्वामी, सी. सी. पाटिल, प्रभु चौहान और शशिकला जोले अन्नासाहेब ने भी शपथ ली है| 

बता दें कि,  शशिकला जोले इकलौती ऐसी महिला हैं, जिन्हे अन्नासाहेब मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है| कर्नाटक में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 34 मंत्री ही घोषित किये जा सकते हैं|

वहीं आंतरिक दबाव के बीच विपक्षी कांग्रेस और जद (एस) ने भी मंत्रिमंडल विस्तार में देरी को लेकर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया और सरकार के ‘अस्तित्व’ पर भी सवाल उठाए| कांग्रेस ने दावा किया था कि, येदियुरप्पा का एक सदस्यीय मंत्रिमंडल ‘राष्ट्रपति शासन’ जैसा लगता है|

इसे भी पढ़े: वृक्षारोपण महाकुंभ: 22 करोड़ पौधारोपण कर विश्व रिकॉर्ड बनाएगी यूपी सरकार

Advertisement