कांग्रेस ने यूपी में 7 सीटें महागठबंधन को देने का किया फैसला, सपा-बसपा ने भी छोड़ी हैं 2 सीटें

0
269

आपको जानकारी देते हुए बता दें, कि इस बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस, सपा और बसपा के साथ गठबंधन में शामिल नहीं हुई है, परन्तु कांग्रेस ने यूपी में 7 सीटें महागठबंधन को देने का निर्णय लिया है| कांग्रेस की तरफ से लिया गया यह निर्णय नए संकेतों की ओर इशारा कर रहा है|

Advertisement

यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कर दी जारी, यूपी से हैं 11 कैंडिडेट

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी है, कि कांग्रेस यूपी में उन 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी जहां से सपा-बसपा और आरएलडी चुनाव लड़ेंगे, जैसे- मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद आदि सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी नहीं खड़ी करेगी| इसके अतिरिक्त मायावती, आरएलडी के अजीत सिंह और जयंत चौधरी भी जहाँ से चुनाव लड़ेंगे वहां भी कांग्रेस अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी| इसके साथ ही राजबब्बर ने बताया, कि कांग्रेस अपना दल को भी गोंडा और पीलीभीत दो सीटें दी है|

कांग्रेस पार्टी के नेता राजबब्बर के अनुसार, कांग्रेस उत्तर प्रदेश में जन अधिकार पार्टी के साथ 7 सीटों पर समझौता कर चुके हैं, इन सात में से 5 सीटों पर जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार उतरेंगे, तो वहीं 2 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी उम्मीदवारी पेश करेंगे| वहीं सपा-बसपा और  रालोद ने भी दो सीटें छोड़ दी हैं, जैसे- राहुल गांधी की अमेठी सीट और सोनिया गांधी की रायबरेली सीट पर यह पार्टियाँ अपने प्रत्यशी नहीं उतारेगी|

यह भी पढ़े: अब तक 9 बार बजट पेश कर चुके हैं कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम जानिए इनके बारे में ख़ास फैक्ट

Advertisement