खाना खाने के तुरंत बाद इन चीजों का सेवन हो सकता है खतरनाक, कहीं आप तो नहीं लेते?

0
396

दुनिया में बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हे खाना खाने के बाद कुछ न कुछ अन्य चीजें खाने की आदत होती है| जैसे कि बहुत से लोग खाना खाने के बाद स्मोकिंग करते हैं, तो वही कुछ लोगों को चाय पीने की लेकिन क्या आपको मालूम है कि, खाना खाने के तुरंत बाद इन चीजों का सेवन करना काफी खतरनाक हो सकता है, इसलिए जान लीजिये कि कहीं आप तो इन चीजों को नहीं लेते हैं ?

Advertisement

इसे भी पढ़े: शाम को व्यायाम करना भी सेहत के लिए फायदेमंद है, जानिए क्या कहती है ये नई रिसर्च

खाना खाने के बाद सिगरेट पीना खतरनाक

कभी खाना के बाद स्मोकिंग नहीं करनी चाहिए क्योंकि, स्मोकिंग ही दुनियाभर में होने वाली आकस्मिक मृत्यु की बसे बड़ी वजह होती है| वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार प्रतिवर्ष लगभग 60 लाख लोग स्मोकिंग की वजह से काल का ग्रास बन जाते हैं,  इसलिए खाना खाने के बाद सिगरेट पीना बहुत ही खतरनाक होता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, शरीर पहले से ही भोजन के पाचन पर काम कर रहा होता है और ऐसे में सिगरेट पीने से उस प्रक्रिया में और भी जहरीले तत्व जुड़ जाते हैं, जो धीरे-धीरे हर अंग को प्रभावित करने लगते हैं।

खाना खाने के बाद चाय पीना नुकसानदायक

जो लोग खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत डालें हुए वो अपनी इस आदत को जरूर छोड़ दें क्योंकि, यह हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होती है| चाय की पत्तियां ऐसिडिक होती हैं, जो पाचन प्रक्रिया पर काफी बुरा प्रभाव डालती है| इसके साथ ही इसमें टेनिन मौजूद रहता है, जो कैल्शियम से लेकर आयरन, जिंक और अन्य पोषक तत्वों को सोखने की प्रक्रिया को रोकता है। इसमें कैफीन भी काफी मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह से नींद न आने की बीमारी यानी इन्सोमनिया होने की समस्या भी हो सकती है। बता दें कि, आप खाना खाने बता दें कि, आप खाना खाने के बाद चाय की जगह ग्रीन टी या फिर हर्बल टी पी सकते है| यह डाइजेशन में काफी सहायक होती है| 

खाने के बाद फलों का सेवन न करें

वहीं कई लोगों ऐसे होते हैं जो खाना खाने के तुरंत बाद फल खाना पसंद करते है। जो लोग खाना के बाद फल खाते हैं, वह इससे अपनी दूरी बना लें, क्योंकि यह हमारे लिए बहुत ही नुकसानदायक है| डॉक्टरों का मानना है कि, खाने के तुरंत बाद फल अन्य खाद्य चीजों के साथ पेट में काफी देर तक उसी अवस्था में रहते हैं। इसकी वजह से पाचन क्रिया से पहले ही खाना अंदर सड़ने लगता है। नतीजतन अपच, जलन और खट्टी डकार आने लगती हैं। खाने के तुरंत बाद फल खाने से पेट में गैस की समस्या भी हो जाती है। 

खाने के बाद तुरंत न सोये

इसी के साथ डॉक्टरों ने बताया है कि, खाना खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए, लेकिन ज्यादातर लोगों को आदत होती है, कि वे खाना खाते ही तुरंत सोने चले जाते हैं। भोजन के तुरंत बाद सोने से शरीर का पाचन सिस्टम सही तरह से काम नहीं करता, जिसकी वजह से खाना डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। नतीजा यह होता है, कि अपच से लेकर स्ट्रोक, हार्ट अटैक और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़े: तनाव से रहना चाहते है दूर, तो डाइट में शामिल करें ये सुपर फूड

Advertisement