LPG सिलेंडर पर मिलता है इतने लाख रुपए का मुफ्त बीमा कवर, ऐसे करा सकते हैं क्लेम

0
407

आज कल घरों में खाना बनाने के लिए प्रायः सिलेंडर का उपयोग किया जाता है, लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि, आपको एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन लेते ही 50 लाख रुपए तक का मुफ्त बीमा कवर भी दिया जाता है। यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है तो जानकारी देते हुए बता दें कि, यदि सभी रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को पंजीकृत आवास पर गैस सिलेंडर के कारण कोई से दुर्घटना घट जाती है, तो वह बीमा के लिए क्लेम कर सकता है। 

Advertisement

इसे भी पढ़े: बाढ़ हो या दंगा हुआ अगर आपकी कार-बाइक को नुकसान तब भी मिलेगा इंश्योरेस क्लेम जानिए क्या कहता है नया नियम

बहुत से लोगों को क्लेम करने करने के बारे पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए हम आपको यहाँ क्लेम से सम्बंधित पूरी जानकारी दे रहे है|क्लेम करने के लिए उभोक्ताओं को हादसे के बाद सबसे पहले पास के ही थाने में जाकर शिकायत दर्ज करनी पड़ेगी| इसके बाद आपको डिस्ट्रीब्यूटर को सूचित करना रहेगा|

इसके बाद उपभोक्ता को डिस्ट्रीब्यूटर ऑयल कंपनी और बीमा कंपनी को इस बारे में जानकारी देनी होगी| वहीं दुर्घटना में मृत्यु होने पर जरूरी सर्टिफिकेट भी लगाया जाता हैं। इसके बाद मामला रीजनल कार्यालय और फिर रीजनल कार्यालय बीमा कंपनी को भेज दिया जाता है। इसके बाद बीमा कंपनी सभी पहलूओं की जांच करती है, और फिर आपको बीमा की राशि  प्राप्त करा देती है|

इसे भी पढ़े: TERM PLAN लेने जा रहे हो, तो जान ले किन बातों पर नहीं मिलेगा आपको एक भी पैसा, ये हैं 8 वजह !

Advertisement