टीवी की (सीता) दीपिका ने बताया कौन हो बॉलीवुड की फिल्म रामायण में राम – सीता

0
829

नॉवेल कोरोना वायरस का रुख दिन प्रतिदिन तेज होता जा रहा है | कोरोना वायरस के खात्मे के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है | इस दौरान लोग अपने घर पर हैं और टीवी के माध्यम से अपना मनोरंजन कर रहे हैं | रामानंद सागर की रामायण को इस लॉकडाउन के समय में याद कियो गये तो दूरदर्शन ने लोगों की मांग पर रामायण का प्रसारण दोबारा शुरुआत किया | इसी लॉकडाउन के दौरान ‘रामायण’ नाम की फिल्म की भी चर्चा चल रही हैं, जिसे दंगल फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर मधु मंतेना मिलकर इस फिल्म को बनाने की तैयारी कर रहें हैं | इस फिल्म के सम्बन्ध में टीवी की सीता यानि एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अभी हाल ही में खुलकर बात की है |

Advertisement

आ रहा है रामायण दूरदर्शन पर दोबारा

रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) के विषय में आज की पीढ़ी ने केवल सुना ही था कि जब रामायण टीवी पर आती थी तो लोग उस समय टीवी स्क्रीन के सामने हाथ जोड़कर बैठ जाते थे, लॉकडाउन के के पश्चात वो समय वापस आया और शो की टीआरपी ने एक बार फिर ये सिद्ध कर दिया है कि यह शो हमेशा से सुपरहिट रहा है | हाल ही में रामायण में सीता का रोल निभाने वाली कलाकार दीपिका चिखलिया ने बॉलीवुड को एक इंटरव्यू दिया, इस इंटरव्यू उन्होंने अपनी और आने वाली बॉलीवुड की रामायण के सम्बन्ध में खुलकर बातें की |

पूरे देश के लॉकडाउन के चलते नवरात्रि में पहली बार बंद हुए हिमाचल प्रदेश के सभी

बॉलीवुड की रामायण के बारे में दीपिका चिखलिया ने अपनी राय दी | उन्होंने बतया है कि रामायण एक ऐसा शो है, जिससे आत्मा का भी लगाव हो जाता है | उन्होंने यह भी कहा है कि इसके पहले कुछ एपिसोड देखने के पश्चात सहस्राब्दियों में एक अलग अनुभव होगी | उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दिया कि बॉलीवुड की रामायण मेंवो किसे, किस रोल में देखना चाहेंगी |

इस सवाल का जबाब देते हुए दीपिका ने बतया है कि रामायण के कई वर्जन आ गये हैं | सीता एक लंबी औरत नहीं थीं | उनकी लम्बाई भगवान राम के सीने तक पहुंचता था इसलिए सीता के किरदार के लिए बॉलीवुड में आलिया भट्ट ठीक रहेंगी | ऋतिक रोशन भगवान राम के किरदार के लिए ठीक रहेंगे, जबकि रावण के किरदार के लिए अजय देवगन बेहतर किरदार हो सकते हैं | वरुण धवन लक्ष्मण के किरदार के लिए बेहतर होंगें |

लॉकडाउन क्या होता है, आखिर क्यों किया जाता है – जाने सब कुछ यहाँ

Advertisement