दिल्ली में मतदान पूरा होने के बाद कुमार विश्वास ने अरविन्द केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा – बस अब “लगभग’’ दो सौ दिन और!

0
372

अभी लोकसभा चुनाव का दौर खत्म नहीं हुआ है, और ना ही कोई भी नेता, कवि अपनी विपक्षी पार्टी के नेता को निशाने पर लेने से चूक रहे हैं| वहीं अब रविवार 12 मई को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए 59.8 प्रतिशत मतदान हो चुका है| छठे चरण का मतदान खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास ने इशारा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है और  ट्वीट किया, जिसका पूरा इशारा अरविंद केजरीवाल की तरफ ही है |

Advertisement

इसे  भी पढ़े: कमल हासन के नाथूराम गोडसे को हिंदू आतंकी बताने पर, राजनीतिक सियासत हुई गर्म

कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर निशाना साधा और ट्वीट करते हुए कहा – ‘गुरु-मित्र-कवि और राष्ट्र को धोखा देने वाले के साथ जो किया जाता है, आज ठीक वैसा करने के लिए आभार दिल्ली| शिशुपाल के पूर्ण राजनैतिक वध में बस अब ‘लगभग’ दो सौ दिन और इस बार चाणक्य जंगल नहीं जाएगा| जय हिंद’|

जानकारी देते हुए बता दें, कि 12 मई को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए 59.8 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है| वहीं निर्वाचन आयोग ने कहा कि, इसके साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के 164 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई | इन उम्मीदवारों में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी, क्रिकेट से राजनीति में आए गौतम गंभीर और मुक्के बाज विजेंद्र सिंह शामिल हैं|’

इसे भी पढ़े: शीला दीक्षित और अरविन्द केजरीवाल के बीच आये कुमार विश्वास, कह दी ये बड़ी बात

Advertisement