कर्नाटक की सियासी हलचल पर कुमार विश्वास ने साधा निशाना, कहा – खूँटामुक्त गधों की खरीद-फ़रोख़्त

0
317

अभी अधिकतर नेता कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार को बचाने में लगे हुए हैं,लगातार बागी विधायकों को मनाने की कोशिश लगातार जारी हैं| जानकारी देते हुए बता दें कि राज्य की गठबंधन सरकार को समर्थन दे रहे जेडीएस-कांग्रेस के 16 विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य में सियासी संकट आ गया है| वहीं अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच चुका हैं| जिस पर सुप्रीम कोर्ट 11 जुलाई को सुनवाई करेगा|

Advertisement

इसे भी पढ़े: कर्नाटक सियासी घमासान : सुप्रीम कोर्ट में आया मामला, धरने पर येदियुरप्‍पा

सुप्रीम कोर्ट में बागी विधायकों ने कहा कि, वह मामले की सुनवाई आज या कल चाहते है| मामले की सुनवाई के दौरान बागी विधायकों की तरफ से वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि, स्पीकर अपने दायित्य का पालन नहीं कर रहे है|  

  कर्नाटक में इस समय अजीब परिस्थिति है| हमें जनता के पास दोबारा भी जाना है| सुप्रीम कोर्ट में बागी विधायकों ने कहा कि, वो मामले की सुनवाई आज या कल चाहते है| चीफ जस्टिस ने कहा कि हम देखेंगे कि कब सुना जाए| इस बीच मामले पर कवि कुमार विश्वास  ने ट्वीट करते हुए निशाना साधा है| कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, ‘खूंटामुक्त गधों की खरीद-फ़रोख़्त को ‘Horse Trading’ कहना ठीक नहीं|

बता दें कि इससे पहले पर कुमार विश्वास  ने एक दोहा के माध्यम से  कर्नाटक की मौजूदा सियासी स्थिति पर पर तंज कसा था| उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि, वो कुछ यूं है- ‘देव हंसैं सब आपस में विधि के परपंच न कोउ निहारे, बेटा भयो बसुदेव के धाम औ दुंदुभि बाजत नंद के द्वारे!’ 

इसे भी पढ़े: कर्नाटक संकट / JDS-कांग्रेस के 14 विधायकों को आज विमान से गोवा ले जाया जा सकता है

Advertisement