Doctors Strike: अब इस शर्त पर डॉक्टरों ने ममता बनर्जी से मिलने की बनाई सहमति

0
285

पश्चिम बंगाल में कल भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही, हड़ताल की वजह से वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित है | सरकारी अस्पतालों में चारों तरफ सन्नाटा है | जानकारी के मुताबिक जूनियर डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के लिए राजी हो गए है | इसके साथ ही डॉक्टरों ने मीडिया को कवरेज करने की मांग की है | कल रविवार को इमरजेंसी में मरीजों की संख्या कम थी | इसके साथ ही इमरजेंसी में सामान्य रूप से कार्य करते हुआ पाया गया | हड़ताली डॉक्टर विरोध प्रदर्शनों के केंद्र एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में होने वाली मीटिंग की प्रतीक्षा कर रहे है |

Advertisement

ये भी पढ़ें: Doctors Strike: डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर कुमार विश्वास ने गृह मंत्री अमित शाह से की अपील कहा – डॉक्टर्स को समुचित सुरक्षा मुहैया कराएँ

मीटिंग में ही डाक्टरों द्वारा रणनीति तय की जाएगी | इसके पहले शुक्रवार को डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज्य सचिवालय में वार्ता के प्रस्ताव को मानने से मना कर दिया था | डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को एनआरएस अस्पताल में आने के लिए कहा था | पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया कराने और विश्वास में लेने के लिए तत्काल कदम उठाने की सलाह दी है |

इसके लिए सयंतन बंदोपाध्याय ने कहा, “विरोध केवल सीसीटीवी, सशस्त्र सुरक्षा और लोहे के फाटकों के बारे में नहीं है, एक डॉक्टर होने के नाते मैं जानता हूं कि इन अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण डॉक्टरों को किस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है | डॉक्टर परिभा मुखर्जी पर मरीज के परिजनों ने बुजुर्ग की मृत्यु होने पर हमला किया था | सयंतन बंदोपाध्याय डॉक्टर परिभा मुखर्जी के रिश्तेदार है |

ये भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल: डॉक्‍टरों को धमका रही हैं ममता बनर्जी – केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन

Advertisement