चुनाव में ट्विटर पर भी छाए योगी, बने 3 लाख नए फालोअर

0
339

लोकसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पूरी ताकत लगाकर चुनाव प्रचार किया था और उनका उनकी की यह मेहनत सफल भी हो गई है| उन्होंने 163 रैलियां कीं जिनमें से 37 उत्तर प्रदेश के बाहर की और शेष देश के अन्य राज्यों में हुईं। योगी द्वारा आयोजित की गई  सभाओं में भारी भीड़ जुटी और इस भीड़ का एक बड़ा हिस्सा उनसे सोशल मीडिया पर भी सीधे जुड़ता रहा। एक महीने के दौरान योगी से ट्विटर पर तीन लाख और फेसबुक पर डेढ़ लाख नए फालोअर बने|

Advertisement

इसे भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019: पूर्व प्रधानमंत्री सहित ये दिग्गज इस बार हार गए, देखे सूची

ट्विटर पर टॉप लीडर्स में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बाद योगी आदित्य नाथ का ही नाम आता है। योगी ने तीन साल पहले (20 मई 2016 को) ट्विटर एकाउंट की शुरुआत से लेकर शुक्रवार दोपहर एक बजे तक सिर्फ 8626 ट्वीट किये और  उन्होंने 40,58,850 फालोअर बना लिए  थे। अभी भी योगी के हर दिन 10 से 15 हजार नए फालोअर बनते ही जा रहे हैं। फेसबुक पर भी रोज 5 से 6 हजार फालोअर्स की बढ़ रहें है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के फेसबुक एकाउंट पर 57.45 लाख फालोअर जुड़ गए थे |   लोकसभा चुनाव में के दौरान ही योगी के ट्वीटर पर ३ लाख नए फालोअर बढ़ा गए हैं |

देश के प्रमुख नेताओं के फालोअर

   नेता                               फालोअर       

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी        4,74,58,295        

अमित शाह-                  1,35,52,881        

योगी आदित्यनाथ           40,58,850

राहुल गांधी                   95,55,198        

प्रियंका गांधी                4,71,864        

अखिलेश यादव            95,33,339        

मायावती                    2,85,580        

ममता बनर्जी               33,26,199        

इसे भी पढ़े: अखिलेश यादव से हारने के बाद तुरंत निरहुआ ने कही ये बात – पढ़े यहाँ

Advertisement