Fani Cyclone: ‘फनी साइक्लोन’ पर ‘बाहुबली’ एक्ट्रेस ने कही ये बात

0
584

Fani Cyclone :यह चक्रवाती तूफान अपने कहर से हर जगह तबाही मचा रहा  है | इस समय यह तूफान ओडिशा में तबाही मचाये हुए है | जिसके कारण भारी बारिश शुरू हो गई है और हवाएं भी तेजी पकड़े हुए हैं | इस भयानक तूफान और लोगों की सुरक्षा को  देखते हुए ओडिशा सरकार ने करीब 11 लाख लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया है |   

Advertisement

इसे भी पढ़े: Fani Cyclone : इस तूफान से बिल्कुल न घबराएं, बस इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इसका असर उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तमिलनाडु और पुदुच्चेरी में भी  दिखाई पड़ने की संभावना है | अब तूफान को देखते हुए बॉलीवुड से भी एक्शन आने शुरू हो गए हैं वहीं अब बाहुबली की फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने इसे लेकर ट्वीट किया है |

तमन्ना भाटिया ने अपने ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा है कि, ‘ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ मेरी दुआएं हैं | घरों में ही रहें और चक्रवाती तूफान फानी से बचने में एक-दूसरे की मदद करें’ |

इसे भी पढ़े: Fani Cyclone In Odisha Live Updates: प्रचंड चक्रवाती तूफान फानी की लाइव जानकारी

Advertisement