इस चुनाव में पहली बार कांग्रेस से ज्यादा सीटों पर लड़ रही बीजेपी – जाने पूरी बात

0
300

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पहली बार कांग्रेस से अधिक सीटों पर अपनें प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे है|  वर्ष  2014 में भाजपा ने अपने इतिहास में सबसे सबसे लोकसभा सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस अब तक का सबसे बुरा प्रदर्शन करते हुए मात्र 44 सीटें जीत पाई थी। कभी सिर्फ उत्तर भारत की पार्टी कही जाने वाली भाजपा इस बार 437 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, और कांग्रेस ने 423 नामों का ऐलान किया है।

Advertisement

हालाँकि यूपी में कांग्रेस कुछ और सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाली है, परन्तु  कांग्रेस के उम्मीदवारों की संख्या भाजपा के उम्मीदवारों के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगी।

ये भी पढ़े: वाराणसी में पीएम मोदी का आज होगा रोड शो, नामांकन कल – पढ़े पूरी खबर

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है, कि भाजपा 2014 के बाद देशभर में अपने विस्तार के कारण कांग्रेस से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है| भाजपा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अपने सहयोगियों का साथ छोड़ इस बार सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है|  इसी तरह, कांग्रेस इस बार भाजपा की तुलना में कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है, क्योंकि उसने 2014 की तुलना में अधिक दलों के साथ गठबंधन किया है|

अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में बीजेपी ने 1998 और 1999 में केंद्र की सत्ता प्राप्त की थी, परन्तु 2014 की जीत ने जबरदस्त विस्तार दिया, पार्टी को 282 सीटों पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस सिर्फ 44 सीटों पर सिमट कर रह गई थी, कांग्रेस ने वर्ष 2014 में मात्र  44 सीटों पर विजय प्राप्त की थी, परन्तु प्रत्याशियों को उतारने में वह भाजपा से आगे थी। वर्ष 2014 में कांग्रेस नें 464 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जबकि बीजेपी ने 428 सीटों पर सीधे तौर पर चुनावी जंग लड़ी थी।

पार्टी द्वारा वर्षवार उतारे गये प्रत्याशियों का विवरण

वर्ष भाजपा कांग्रेस
2019 437 423
2014 428 464
2009 433 440

ये भी पढ़े:आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी द्वारा गौतम के नामांकन पर उठाए ‘गंभीर’ सवाल

Advertisement