Home Health मुंह में छाले होने पर अपनाये यह उपाय, तुरंत मिलेगा लाभ

मुंह में छाले होने पर अपनाये यह उपाय, तुरंत मिलेगा लाभ

0
1578

दुनिया में बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके मुंह में अक्सर छाले पड़ने की समस्या हो जाती है, जिससे वो काफी परेशान हो जाते हैं| वैसे मुंह में छाले होना कोई आम समस्या नहीं होती| जानकारी देते हुए बता दें कि, हमारी मुंह में छाले तभी पड़ते हैं, जब हमारा खान-पान और पेट की  खराब रहता है| कई मामलों में मुंह के छाले धूम्रपान की वजह से भी छाले पड़ जाते हैं। इसके आलावा ये किसी बीमारी की वजह भी हो सकते हैं, इसलिए मुंह में छाले होने पर यह उपाय अपनाये इससे आपको तुरंत ही लाभ मिल जाएगा|

इसे भी पढ़े: Health Tips: ज्यादा पानी पीना भी सेहत के लिए है हानिकारक

जब हमारे मुंह छाले हो जाते हैं तो हमें  खाना खाने में काफी परेशानी होती है। कई बार तो स्थिति ऐसी हो जाती है, कि जब हम पानी पीते हैं तो हमारी जीभ में तेज चुभन या दर्द होता है। इसलिए इससे बचने के लिए सही खान-पान को चुनें।  

मुंह में हल्के छाले होने पर तुरंत ही परहेज करना शुरू कर दें क्योंकि, मसालेदार और डीप फ्राइड तीखा खाना खाने से और अधिक समस्या बढ़ती है| चिप्स और नमकीन जैसी चीजें कम खाएं और आलू की चीजों का भी सेवन कम करें|  

मुंह में कम छाले होने पर आप जलजीरा पानी या कॉक जैसे पेय जैसे पदार्थों का सेवन करने से बचें क्योंकि इससे आपको छालों में तेज जलन या चुभन हो सकती है। इसके आलावा बहुत खट्टी चीजें ट्राई चीजें न खाये| इसकी जगह पर आप मीठी छाछ और लस्सी पी सकते हैं|

जब भी आपके मुंह में छाले पड़े तो आप फाइबर युक्त भोजन करें। दलिया का सेवन करें नमकीन दलिया की जगह पर आप मीठी दलिया का सेवन करने। ठंडा दूध पिएं। हल्के नमक वाली पतली खिचड़ी या तहिरी का सेवन करें|

मुंह में छाले पड़ने पर रात को पानी में भिगोकर रखे गए छुआरे खाएं। बेल और आंवले का मुरब्बा का सेवन करें।

इन चीजों से पेट में ठंडक बढ़ती हैं, जिससे पेट सही रहता और मुंह की समस्या भी कम होने लगती है|

इसे भी पढ़े: Health Tips: रात के समय बिना खाए सोना हो सकता है घातक, जानिए क्या है वजह