JNU की पूर्व छात्रा शेहला रशीद पर देशद्रोह का केस दर्ज, सेना के खिलाफ झूठी बयानबाजी का आरोप

0
449

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा और कश्मीरी नेता शेहला रशीद पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देशद्रोह का केस दर्ज कराया है| शेहला रशीद पर आरोप लगाया है कि, उन्होंने भारतीय सेना को लेकर फेक न्यूज़ फैलाई है| दिल्ली पुलिस से सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है| 

Advertisement

इसे भी पढ़े: शेहला रशीद के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज, सेना के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने के आरोप

दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया है कि, तिलक मार्ग थाने में एक वकील की शिकायत के आधार पर शेहला राशिद के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई है| वहीं एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ”एफआईआर आईपीसी की धारा 124-ए (राजद्रोह), 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाने वाला) के तहत दर्ज किया गया है|”

जानकारी देते हुए बता दें कि, शेहला रशीद ने 18 अगस्त को लगातार कई ट्वीट किए थे, किये गए ट्वीट में  उन्होंने सेना पर कश्मीरियों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया था | जिन्हें सेना ने झूठा करार दे दिया था| इसके बाद आज 6 सितंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शेहला के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया है| 

ट्वीट की एक सीरीज में शेहला रशीद ने दावा किया था कि, भारतीय सेना गलत तरीके से कश्मीर में पुरुषों को उठा रही थी, घरों में छापे मार रही थी और जम्मू-कश्मीर में लोगों पर अत्याचार कर रही थी | इसी के साथ दावा किया था कि, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए कश्मीर में मानवाधिकार का हनन कर रही है|

वहीं सेना की तरफ से कहा गया कि, शेहला ने जो आरोप लगाए हैं वे आधारहीन है और सेना उन्हें नकारती है| इसी के साथ कहा कि, ऐसी असत्यापित और झूठी खबरें आसामाजिक तत्वों और संगठनों द्वारा लोगों को भड़काने के लिए फैलाई जाती है|’

इसे भी पढ़े:  पूर्व कश्मीरी विधायक राशिद को NIA ने किया गिरफ्तार, आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने का आरोप

Advertisement