पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन आज, PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

0
886

आज गुरूवार 26 सितंबर को कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का  जन्मदिन है| आज से मनमोहन सिंह 87 वर्ष के हो चुके है| उनके जन्मदिन के इस ख़ास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम को जन्मदिन की बधाई दी है| मनमोहन सिंह को पीएम मोदी के साथ-साथ देश के कई नेता बधाई दे रहे हैं|

Advertisement

इसे भी पढ़े: सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने तिहाड़ जेल में पी चिदंबरम से की मुलाकात

अमेरिका दौरे के बीच ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई| मैं उनकी लंबी और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं|’

इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं और देश के लिए उनके योगदान को सराहा|

जानकारी देते हुए बता दें कि, देश में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म आज ही के दिन 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था| मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री  का कार्यभार संभाला है, और इस दौरान 2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह के कार्यकाल में यूपीए सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे, हालांकि मनमोहन सिंह स्वयं हमेशा बेदाग ही रहे|

इसे भी पढ़े: केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री की एसपीजी सुरक्षा हटाई, जेड प्लस सुरक्षा रहेगी बरकरार

Advertisement