इमरान खान ने UN से आतंकी हाफिज सईद के खर्चे पानी के लिए इतने लाख रुपए निकालने की मांगी इजाजत

0
497

एक तरफ जहाँ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दुनिया को दिखाने में लगे हुए हैं कि, पाकिस्तान किसी भी तरह का आंतक नहीं चाह रहा है, वहीं दूसरी तरफ इमरान खान आतंकी हाफिज सईद की मदद करने में लगे हुए हैं|  मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, इमरान खान ने UN से आतंकी हाफिज सईद के खर्चे पानी के लिए डेढ़ लाख रुपए निकालने की  इजाजत मांगी है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: अमेरिका में इमरान खान का कुछ ऐसे हुआ स्वागत, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

पाकिस्तान की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र से गुजारिश करते हुए कहा है कि, परिवार के खर्च के लिए हाफिज को डेढ़ लाख रुपये बैंक से निकालने की इजाजत दी जाए|’  जानकारी देते हुए बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी हाफिज के खाते सीज कर दिए थे| वहीं अब आश्चर्य की बात ये हो गई है कि, संयुक्त राष्ट्र ने भी पाकिस्तान की गुजारिश पर हाफिज को अकाउंट से पैसे निकालने की आंशिक मंजूरी प्रदान कर दी है|

बता दें कि, अमेरिका ने इसके ऊपर 1 करोड़ डॉलर का इनाम रख दिया है लेकिन, पाक सरकार के संरक्षण में ये भारत से खिलाफ षड़यंत्र रचता रहता है| हाफिज 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले, 2006 मुंबई लोकल में हुए सिलसिलेवार धमाके और 2008 में मुंबई पर हुए हमले का पूरा भागीदार रहा है|

इसे भी पढ़े: इमरान खान के बाद पाक के रेल मंत्री ने दिया बेतुका बयान, कहा- ‘अक्टूबर-नवंबर में होगा भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध’

Advertisement