मेट्रो, बस में मुफ्त सफर: इस शर्त पर मिल सकता है महिलाओं को इस योजना का फायदा

0
300

दिल्ली सरकार ने हाल ही में अपने राज्य में महिलाओं को मुफ्त सफर करने की सुविधा देने की घोषणा की है| इस योजना में कई पेंच फसें हुए नजर आ रहे है, अभी तक इस योजना में यह साफ़ नहीं हो पाया है कि एनसीआर की महिलाओं को इसका लाभ दिया जायेगा या नहीं| इस पर अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है| सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेट्रो में सफर करने वाली महिलाओं का दिल्ली में प्रवेश या निकास में से एक की सुविधा देने पर विचार किया जा रहा है|

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिल्ली ट्रांसपोर्ट और मेट्रो में महिलाओं को फ्री सर्विस, मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का बड़ा ऐलान

इस पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत ने कहा है कि “डीएमआरसी के मुताबिक एनसीआर के शहरों से सफर करने वाली महिलाओं की संख्या मेट्रो के कुल यात्रियों की संख्या का 4 से 5 फीसदी होता है। इसलिए अगर जरूरत पड़ी तो सरकार उन्हें मुफ्त सफर का फायदा देगी। हालांकि हम दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं”|

दिल्ली सरकार ने मेट्रो, बस में मुफ्त सफर के लिए जनता से सुझाव मांगे थे इस पर सरकार को 3700 ई-मेल के द्वारा सुझाव मिले है| जनता ने इस पर अच्छी प्रतिक्रिया की है इसलिए सुझाव देने की अंतिम तिथि में 15 दिन की बढ़ोत्तरी की गयी है| अब जनता 30 जून तक अपना सुझाव सरकार को भेज सकती है| जनता द्वारा दिए गए सुझावों का अध्ययन दिल्ली डायलाग एंड डेवलपमेंट कमीशन के द्वारा किया जा रहा है|

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों बनाया गया मोदी सरकार में अमित शाह को गृह मंत्री 

Advertisement