युवराज सिंह के रिटायरमेंट पर ट्विटर पर रिएक्शन का सैलाब, अनुष्का शर्मा ने भी कही ये बात

0
325

कल क्रिकेटर युवराज सिंह ने सन्यास लेने की घोषणा की थी| इस खबर के बाद ट्विटर पर सेलेब्रिटियों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है | इस समय सभी अपने- अपने ट्विटर हैंडल से युवराज को बधाई दे रहे है| युवी के फैन सन्यास लेने के कारण काफी निराश नजर आ रहे है | कई लोग बेस्ट सिक्सर खिलाड़ी के नाम से युवी को सम्बोधित कर रहे है| सन्यास लेने के बाद बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने भी युवी को बधाई दी| इसमें अनुष्का शर्मा से लेकर अभिषेक बच्चन तक शामिल है|

Advertisement

ये भी पढ़ें: युवराज के रिटायरमेंट पर भावुक हुए उपकप्तान रोहित शर्मा, कहा- ‘बहुत सारा प्यार मेरे भाई

अनुष्का शर्मा जोकि क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी है उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर युवराज के लिए कहा कि ” यादों के लिए शुक्रिया युवराज सिंह। आप कई सारे सारे लोगों के लिए एक योद्धा और प्रेरणा रहे हैं। जिंदगी के अगले पड़ाव के लिए मैं आपको शुभकामना देती हूँ”|

इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने ट्विटर हैंडल से कहा कि “डियर युवराज सिंह…दिल तोड़ देने वाला लेकिन हिम्मत वाला फैसला। आपने हमेशा अपनी शानदार पारियों से हमारा मनोरंजन किया। आपने भारत को सम्मानित किया। आप इस मिट्टी के सच्चे बेटे हैं। 6 छक्के, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप, हमारे दिमाग में हमेशा जिंदा रहेंगे। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं”|

अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा कि ‘प्यारे युवराज सिंह आपने दुनियाभर में करोड़ों भारतीय लोगों को प्रेरणा दी है न सिर्फ एक क्रिकेटर के तौर पर बल्कि ऐसे शख्स के रूप में जिसका जिंदगी के प्रति रवैया हमेशा जीतने वाला रहा है। आप जैसे लोग कभी रिटायर नहीं होते। हम हमेशा आपकी मजबूती और हिम्मत की प्रशंसा करते रहेंगे” |

ये भी पढ़ें:  युवराज सिंह के संन्यास के एलान के बाद, सोशल मीडिया पर युवी के लिए आ रहे ऐसे रिएक्शन

Advertisement