गिरिराज सिंह ने Exit Poll पर कहा – एग्जिट पोल देखकर सम्पूर्ण विपक्ष राजनीतिक रुप से आई सी यू में

0
316

अब लोकसभा चुनाव के सभी चरणों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं| वहीं इसके नतीजे भी 23 मई को जारी कर दिए जाएंगे, लेकिन नतीजों के पहले इनके एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए गए हैं| जिसके मुताबिक एक बार फिर भाजपा सरकार बनने की उम्मीद लगाई जा रही है| वही एग्जिट पोल को लेकर कई राजनेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने विचार लिखें है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: एक्शन में CM योगी: ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट से हुए बर्खास्त, राज्यपाल राम नाईक द्वारा मंजूर कर ली गई सिफारिश

इसके अतिरिक्त कुछ ने विपक्ष पर खुलकर वार भी किये है, तो वहीं कुछ को एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है| बीजेपी नेता व बिहार के बेगूसराय सीट से चुनाव मैदान में उतरे गिरिराज सिंह  ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए राजनीतिक पश्चाताप करने के लिए सलाह दी है| इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू के नाम का जिक्र करते हुए उनको निशाने पर लिया है|

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू के आठ-साथ सभी विपक्षों को निशाने पर लेते हुए  ट्वीट किया है कि, ”एग्जिट पोल देखकर ममता बनर्जी एवं चंद्रबाबू नायडू समेत सम्पूर्ण विपक्ष राजनीतिक रुप से आई सी यू में पहुंच गए हैं..अब 23 तारीख के बाद इन सभी को जनता के बीच राजनीतिक पश्चाताप करना चाहिए, ताकि इन्हें राजनीतिक मोक्ष की प्राप्ति हो सके” |

इसे भी पढ़े: प्रधानमंत्री कैसे चुना जाता है : क्या है योग्यता, अधिकार, शक्तियां हिंदी में

Advertisement