चंद्रयान मिशन के लैंडर विक्रम को लेकर NASA ने जारी की तस्वीरें

0
410

Chadrayaan 2: आज शुक्रवार 27 सितंबर को (NASA) ने अपने लूनर टोही कैमरे(LROC) द्वारा ली जा हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरों को जारी कर दिया है। नासा के आर्बिटर ने लैंडर विक्रम की उस हिस्से की तस्वीरें जारी की है, जहां भारत के चंद्रयान मिशन के लैंडर विक्रम ने लैंडिंग करने का प्रयास किया था| नासा ने तस्वीरें जारी करते हुए बताया है कि, ‘लैंडर विक्रम ने चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग की थी लेकिन, नासा ने साथ ही कहा है कि लैंडर विक्रम के सटीक स्थान का पता अब तक नहीं लग पाया है।”

Advertisement

इसे भी पढ़े: चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम से संपर्क की उम्मीद कम, जानिए इसरो ने क्या कहा

नासा के लूनर रिकॉनिंस ऑर्बिटर मिशन के डिप्टी प्रोजेक्ट साइंटिस्ट जॉन केलर ने कहा है, ‘लूनर रिकॉनिंस ऑर्बिटर एकबार फिर 14 अक्टूबर को चांद की उस लैंडिंग साइट से गुजरेगा, जब वहां सूर्य की रोशनी की स्थिति और अधिक अनुकूल होगी।’

साथ ही नासा ने जानकारी देते हुए बताया कि जब यह तस्वीरें ली गईं तब चंद्रमा के उस इलाके में काफी अंधेरा था, इस कारण यह संभव है कि विक्रम लैंडर उस अंधेरे में छिप गया हो। जब अक्टूबर में LRO एक बार फिर उस लैंडिंग साइट से गुजरेगा, तो हम एकबार फिर लैंडर का पता लगाने और उसकी तस्वीरें लेने का प्रयास करेंगे।’

नासा के लूनर रीकॉन्सेन्स ऑर्बिटर(LROC) ने चांद के सतह  के पास से गुजरते समय  ये तस्वीरें ली हैं।

इसे भी पढ़े: विक्रम लैंडर का पता लगाने में अब नासा करेगा मदद, NASA का ऑर्बिटर मंगलवार को भरेगा उड़ान

Advertisement