गोरखपुर लोक सभा में कौन कैंडिडेट्स है मुकाबले में, किसके पाले में होगी जीत

0
291

Gorakhpur Lok Sabha Election- 2019

Advertisement

गोरखपुर लोक सभा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का क्षेत्र है| यहाँ पर भाजपा का वर्चस्व कायम है| योगी आदित्य नाथ के मुख्यमंत्री बनने पर इस सीट पर उपचुनाव कराये गए थे, जिसमे सपा ने जीत दर्ज की थी| सपा ने प्रवीण निषाद को मैदान में उतारा था | लोक सभा चुनाव 2019 से कुछ दिन पूर्व ही प्रवीण निषाद भाजपा में शामिल हो गये| अब इस सीट पर समीकरण बदल गए है|

नोट- गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए चुनाव 19 मई 2019 को निर्वाचन आयोग द्वारा कराये जायेंगे

ये भी पढ़ें: गोरखपुर लोकसभा सीट का जातीय समीकरण, इतिहास, अब तक सबसे अधिक किस पार्टी का वर्चस्व रहा कायम

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सपा, बसपा और रालोद ने गठबंधन किया है| गोरखपुर लोक सभा सीट सपा के खाते में है| सपा ने रामभुआल निषाद को टिकट दिया है| अभी तक भाजपा और कांग्रेस ने अपने- अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किये है| भाजपा से प्रवीण निषाद के टिकट का कयास लगाए जा रहे है| गोरखपुर में लगभग 3.5 लाख मतदाता निषाद समुदाय के है, इसलिए सपा ने रामभुआल निषाद को मैदान में उतारा है|

2011 की जनगणना के अनुसार गोरखपुर संसदीय सीट पर 19.5 लाख मतदाता हैं| इसमें से अकेले ही 3.5 लाख मतदाता निषाद समुदाय के है| दूसरे नंबर पर यादव और दलित वोटर है| तीसरे नंबर पर ब्राह्मण दो लाख की संख्या के साथ है| चौथे नंबर पर लगभग 13 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं|

ये भी पढ़ें:मिर्जापुर लोकसभा का जातीय समीकरण – किस पार्टी पर पड़ेगा भारी, किसके लिए है फायदेमंद

Advertisement